Hapur News नमकीन फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरा तफरी, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबूv

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रविवार को एक नमकीन बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला केशव नगर की है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में फैक्ट्री में आग भड़क उठी। आग लगते ही आसपास के लोगों […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रविवार को एक नमकीन बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला केशव नगर की है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में फैक्ट्री में आग भड़क उठी। आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी फैल गई और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। फैक्ट्री में आग इतनी भयानक थी कि दूर-दूर तक धुआं फैल गया, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दमकल कर्मियों ने पंपिंग के जरिए आग पर काबू पाने की कोशिश की और फैक्ट्री के अंदर बने जीने से ऊपर चढ़कर आग बुझाने का प्रयास किया।

- Advertisement -

Hapur news-
Hapur news-

बाल बाल बचे दमकल कर्मी (Hapur News)

इसी दौरान अचानक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। आग बुझाने के दौरान फैक्ट्री की छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत गिरने से वहां मौजूद दमकल कर्मी बाल-बाल बच गए। यदि वे मलबे की चपेट में आ जाते तो गंभीर हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद कुछ समय के लिए राहत कार्य बाधित हुआ, लेकिन दमकल टीम ने हिम्मत नहीं हारी।

आग पर पाया काबू (Hapur News)

कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हालांकि तब तक फैक्ट्री में रखा सामान जलकर खाक हो चुका था और लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग बुझने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

- Advertisement -

दमकल कर्मियों ने जांच की शुरू (Hapur News)

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा के अनुसार, इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, जो सबसे बड़ी राहत की बात है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री में नमकीन बनाने के दौरान काले तेल और डीजल की भट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिससे आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग के वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news
Hapur news

Hapur news नमकीन फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरा तफरी, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबूv Hapur news नमकीन फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरा तफरी, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबूv Hapur news नमकीन फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरा तफरी, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबूv Hapur news नमकीन फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरा तफरी, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबूv Hapur news नमकीन फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरा तफरी, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबूv

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News