Hapur News Khabarwala 24 News Hapur : भारतीय जनता पार्टी (किसान मोर्चा) के जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारकों और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर सफाई सफाई कर माल्यापर्ण किया।

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अमित सिवाल के साथ कार्यकर्ता रामलीला मैदान के बाहर स्थित शहीद स्मारक, अतरपुरा चौपला स्थित शहीद स्मारक समेत अनेक महापुरुषों की प्रतिमा पर पहुंचे और साफ सफाई कर शहीदों को नमन करते हुए माल्यापर्ण किया।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर भूमि विकास बैंक के चेयरमैन चौधरी योगेंद्र सिंह, मंजीत सिंह, दीपांशु, विजय खरे, सुधीर त्यागी, जसवीर सिद्दू, रणवीर सिंह प्रधान आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।



