Hapur News शराब तस्करी का भंडाफोड़, 40 पेटी देशी शराब समेत दो गिरफ्तार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बाबूगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 40 पेटी देशी शराब और एक कार बरामद की है। बरामद शराब की कीमत लगभग 1.35 […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बाबूगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 40 पेटी देशी शराब और एक कार बरामद की है। बरामद शराब की कीमत लगभग 1.35 लाख रुपये बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम शेखपुर से गौशाला की ओर जाने वाले रास्ते पर बाग के पास से कुछ शराब तस्कर गुजरने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी।

- Advertisement -

संदिग्ध कार आती दिखाई दी (Hapur News)

कुछ ही देर बाद एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन कार सवार भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया और उसमें सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान कार से करीब 40 पेटी देशी शराब बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत करीब 1.35 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तुरंत शराब और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

कौन हैं पकड़े गए आरोपी (Hapur News)

पकड़े गए आरोपियों की पहचान बुलंदशहर जनपद के थाना बीबीनगर क्षेत्र के ग्राम भैंसाखुर निवासी अमरजीत और ग्राम लुखराड़ा निवासी सोनू के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मार्च माह में ठेकों का स्टॉक समाप्त होने के दौरान सस्ती दरों पर शराब खरीदी थी। उनका उद्देश्य इस शराब को आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई कर मुनाफा कमाना था।पुलिस का कहना है कि यह शराब अवैध रूप से अन्य क्षेत्रों में खपाई जानी थी, जिससे न केवल राजस्व का नुकसान होता बल्कि अवैध गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता। समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने इस तस्करी को विफल कर दिया।

शराब तस्करों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज (Hapur News)

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।पुलिस ने साफ किया है कि जनपद में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news शराब तस्करी का भंडाफोड़, 40 पेटी देशी शराब समेत दो गिरफ्तार Hapur news शराब तस्करी का भंडाफोड़, 40 पेटी देशी शराब समेत दो गिरफ्तार Hapur news शराब तस्करी का भंडाफोड़, 40 पेटी देशी शराब समेत दो गिरफ्तार Hapur news शराब तस्करी का भंडाफोड़, 40 पेटी देशी शराब समेत दो गिरफ्तार

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News