Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ के ब्रजघाट में बुधवार सुबह सरकारी प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग में तैनात ज्वाइंट डायरेक्टर बच्चू सिंह (55) का शव नाव में पड़ा मिला। सुबह घाट पर टहलने आए लोगों और नाविकों ने नाव में शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद ब्रजघाट पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया।
सीपीआर देकर जान बचाने की कोशिश की (Hapur News)
बताया गया कि पुलिस ने ज्वाइंट डायरेक्टर को सीपीआर देकर जीवित रखने की कोशिश की। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अलीगढ़ जिले के बाजरा गांव निवासी बच्चू सिंह के रूप में हुई। वह रामपुर जिले के निदेशालय एवं मुद्रणालयवार में ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर तैनात थे।

परिजन को दी जानकारी (Hapur News)
पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार के सदस्य ब्रजघाट पर पहुंचे। परिवार ने बताया कि बच्चू सिंह अपने कार्यालय के काम से घर से निकले थे, लेकिन ब्रजघाट कैसे पहुंचे और नाव में कैसे फंसे, इसका उन्हें कोई पता नहीं है। परिवार में उनकी पत्नी देवेंद्री और दो बच्चे हैं 24 वर्षीय पुत्र और बेटी शिवानी, जिसकी शादी अलीगढ़ में हो चुकी है। परिवार के सदस्य पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच रहे हैं।
पुलिस जांच में जुटी (Hapur News)
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि बच्चू सिंह ब्रजघाट किन परिस्थितियों में पहुंचे और उनकी मौत कैसे हुई। घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही CCTV फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर और ब्रजघाट पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुटी हुई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


