Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News कसेरा एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन सनातन धर्म सभा कोठी गेट में किया गया। कार्यक्रम में कसेरा परिवार के व्यापारी अपने परिवार सहित शामिल हुए और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में उत्साह, उमंग और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
व्यापारियों ने दिया एकजुटका का परिचय (Hapur News)
महामंत्री गोविन्द अग्रवाल ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम बढ़ाने और भेदभाव मिटाने का संदेश देता है। सभी व्यापारियों ने इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया और एकजुटता का परिचय दिया।

इन्हें किया सम्मानित (Hapur News)
समारोह में कई प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कविता माधरे (भाजपा जिलाध्यक्ष), जिला महामंत्री मोहन सिंह, जिला कोषाध्यक्ष कपिल एसएम, विजय पाल आढ़ती (सदर विधायक), वरुण मिश्रा (सीओ), विनोद पांडे (सदर कोतवाल), व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक एवं सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, अशोक बबली तथा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विजेंदर पंसारी ने कार्यक्रम में भागीदारी की। गोविन्द अग्रवाल ने सभी अतिथियों को पटका और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सदर विधायक विजय पाल आढ़ती ने व्यापारियों को होली की शुभकामनाएं दीं।
व्यापारी झूम उठे (Hapur News)
कोषाध्यक्ष सचिन गोयल ने बताया कि सभी व्यापारियों ने आपस में गले मिलकर पर्व की बधाई दी और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। दिल्ली के रॉकबैंड ब्रह्मशून्य के संस्थापक श्रयेशकर गोड ने अपने गीतों से समां बांध दिया, जिस पर उपस्थित व्यापारी झूम उठे।समारोह का समापन आपसी सौहार्द और एकता के संकल्प के साथ हुआ।समारोह का समापन आपसी सौहार्द और एकता के संकल्प के साथ हुआ।
यह रहे मौजूद (Hapur News)
कार्यक्रम में संरक्षक किशन चंद, सतीश चंद अग्रवाल, सुधीर जैन (टप्पू), अध्यक्ष प्रदीप जैन, वरिष्ठ मंत्री योगेन्द्र अग्रवाल (मोनू), मंत्री राजेश जैन, विजेंद्र कंसल, नवनीत गोयल, संजय सिंहल, अंकुर जिंदल, संदीप अग्रवाल, अजय गोयल, सोनू जैन, अंकित जैन, चंडी सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


