Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा नरेश गुर्जर को जिला मंत्री बनाए जाने के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर गुर्जर समाज और स्थानीय कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
बधाई देने वालों का लगा तांता (Hapur News)
नरेश गुर्जर के निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा, जहां गांव और समाज के लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया।
संगठन को मजबूत करने के लिए करेंगे कार्य (Hapur News)
इस अवसर पर नरेश गुर्जर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का संगठन मजबूत होता है, वही जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत बनाता है। भारतीय जनता पार्टी का संगठन देशभर में मजबूत है और इसे और सशक्त बनाने के लिए वह लगातार कार्य करते रहेंगे।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी मिलकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
यह रहे मौजूद (Hapur News)
कार्यक्रम में राहुल गुर्जर, देवेंद्र प्रधान, सतवीर गुर्जर, रिंकेश गुर्जर, सुधीर गुर्जर, सत्येंद्र गुर्जर, सुभाष गुर्जर, लीलू गुर्जर, शैलेश गुर्जर, अरविंद गुर्जर, अमित गुर्जर, पिंटू गुर्जर, अंकित प्रधान, चेतन प्रकाश, जविंदर गुर्जर, गजेंद्र गुर्जर, सुशील गुर्जर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



