CLOSE

Hapur News एलाइंस क्लब क्रिस्टल का भव्य होली मिलन समारोह

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ में रविवार को एलाइंस क्लब क्रिस्टल हापुड़ द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हापुड़ जिमखाना क्लब में हुआ, जहां क्लब के सदस्यों ने अपने परिवारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्व को उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया। समारोह में रंग, गुलाल, संगीत और पारंपरिक आतिथ्य का सुंदर समावेश देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत सदस्यों द्वारा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ हुई। पूरे परिसर में उत्सव का वातावरण छाया रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने रंगों के इस पर्व का आनंद लिया।

सामाजिक रिश्तों को बनाते हैं प्रगाढ़ (Hapur News)

क्लब के अध्यक्ष एलाय रवि मोहन गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और मनमुटाव मिटाने का प्रतीक है। यह पर्व समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक रिश्तों को प्रगाढ़ बनाने का माध्यम बनते हैं।

सहयोग की भावना बढ़ती है (Hapur News)

क्लब के सचिव योगेंद्र अग्रवाल (मोनू) ने बताया कि क्लब सनातन धर्म के सभी प्रमुख त्योहारों को परिवार सहित हर्षोल्लास के साथ मनाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से सदस्यों के बीच आपसी तालमेल और सहयोग की भावना बढ़ती है। समारोह में होली के पारंपरिक भजनों और गीतों पर सदस्यों ने जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को गले मिलकर शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -

Hapur news एलाइंस क्लब क्रिस्टल का भव्य होली मिलन समारोह

प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन (Hapur News)

कोषाध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में स्वादिष्ट व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी ने आनंद लिया। वहीं चेयरमैन पंकज कंसल ने जानकारी दी कि बच्चों और महिलाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और बढ़ गया।

सर्वेश गोयल को किया सम्मानित (Hapur News)

समारोह के दौरान क्लब के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने पब्लिक रिलेशन ऑफिसर एलाय सर्वेश गोयल को उत्कृष्ट जनसंपर्क कार्यों और सक्रिय भूमिका के लिए स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। अध्यक्ष ने कहा कि उनके प्रयासों से क्लब की गतिविधियां समाज तक प्रभावी रूप से पहुंच रही हैं और संगठन की पहचान मजबूत हो रही है।क्लब के पीआरओ एलाय सर्वेश गोयल ने बताया कि क्रिस्टल क्लब प्रतिवर्ष होली, दीपावली, तीज उत्सव सहित विभिन्न सामाजिक और सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता है तथा समाजहित में निरंतर सक्रिय रहता है।

- Advertisement -

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद (Hapur News)

कार्यक्रम में अध्यक्ष रवि मोहन गर्ग, सचिव योगेंद्र अग्रवाल मोनू, कोषाध्यक्ष कपिल अग्रवाल, पीआरओ सर्वेश गोयल, चेयरमैन पंकज कंसल, नवीन जैन, सचिन अग्रवाल (शालू), धीरज गर्ग, पुलकित जैन, मनीष गोयल, भगवंत गोयल, गौरव, राजेश वर्मा, राहुल गुप्ता, सौरभ गोयल, राहुल जैन, मुकेश अग्रवाल, अंजली अग्रवाल, रश्मि गर्ग, शालिनी अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, पूजा जैन, पूनम वर्मा सहित अनेक सदस्य परिवार सहित उपस्थित रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news एलाइंस क्लब क्रिस्टल का भव्य होली मिलन समारोह Hapur news एलाइंस क्लब क्रिस्टल का भव्य होली मिलन समारोह Hapur news एलाइंस क्लब क्रिस्टल का भव्य होली मिलन समारोह Hapur news एलाइंस क्लब क्रिस्टल का भव्य होली मिलन समारोह Hapur news एलाइंस क्लब क्रिस्टल का भव्य होली मिलन समारोह

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-