Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News शहर के वरिष्ठ इम्प्लान्ट सर्जन एवं देव नंदिनी अस्पताल के दंत सेवा विभागाध्यक्ष डॉ. एस.पी. सिंह को गुवाहाटी में आयोजित ग्लोबल कांग्रेस ऑफ इम्प्लान्टोलॉजिस्ट के वार्षिक अधिवेशन में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश से आए करीब 500 से अधिक इम्प्लान्ट सर्जनों ने भाग लिया और डेंटल इम्प्लान्ट के क्षेत्र में अपने शोध एवं अनुभव साझा किए।
नवीन तकनीकों पर व्याख्यान प्रस्तुत किया (Hapur News)
सम्मेलन के दौरान डॉ. एस.पी. सिंह ने इम्प्लान्टोलॉजी के क्षेत्र में अपने कार्यों और नवीन तकनीकों पर आधारित व्याख्यान प्रस्तुत किया। उनके प्रस्तुतीकरण को उपस्थित विशेषज्ञों और श्रोताओं ने काफी सराहा। उनके द्वारा साझा किए गए अनुभव और क्लिनिकल परिणामों ने डेंटल इम्प्लान्ट के क्षेत्र में नई संभावनाओं को उजागर किया।

बेहतर उपचार देने पर दिया जोर (Hapur News)
डॉ. सिंह, ने अपने संबोधन में आधुनिक तकनीकों के साथ मरीजों को बेहतर उपचार देने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि सही योजना और उन्नत उपकरणों के माध्यम से इम्प्लान्ट सर्जरी को अधिक सुरक्षित और सफल बनाया जा सकता है।
प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया (Hapur News)
सम्मेलन के अंत में आयोजकों द्वारा डॉ. एस.पी. सिंह को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत उपलब्धि का प्रतीक है, बल्कि हापुड़ शहर के लिए भी गर्व का विषय है।
डॉ. सिंह की इस उपलब्धि से क्षेत्र के चिकित्सा समुदाय में उत्साह का माहौल है और युवा डॉक्टरों को भी प्रेरणा मिल रही है कि वे अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करें।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



