CLOSE

Hapur News कांटेदार तारों में फंसा मिला शव, मची अफरा तफरी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ठंडी सड़क के पास स्थित एक गेहूं के खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव खेत की कांटेदार बाउंड्री के तारों में फंसा हुआ मिला, जिससे यह घटना रहस्यमयी बन गई है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

जानकारी के अनुसार, सुबह के समय स्थानीय लोग खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर बाउंड्री के कांटेदार तारों में फंसे एक शव पर पड़ी। यह दृश्य देखकर वे घबरा गए और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची (Hapur News)

सूचना मिलते ही गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास शुरू किया, लेकिन मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हो सका। आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई, परंतु अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

- Advertisement -

जांच में जुटी पुलिस (Hapur News)

प्रारंभिक जांच में पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है और जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news कांटेदार तारों में फंसा मिला शव, मची अफरा तफरी Hapur news कांटेदार तारों में फंसा मिला शव, मची अफरा तफरी Hapur news कांटेदार तारों में फंसा मिला शव, मची अफरा तफरी Hapur news कांटेदार तारों में फंसा मिला शव, मची अफरा तफरी Hapur news कांटेदार तारों में फंसा मिला शव, मची अफरा तफरी

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-