CLOSE

Hapur News चैनापुरी में डेयरी पर हमला, पिता गंभीर घायल, छह वर्षीय बच्चा भी घायल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला चैनापुरी में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवकों ने दूध की डेयरी में घुसकर वहां काम कर रहे पिता और उसके छह वर्षीय पुत्र पर हमला कर दिया। हमले में पिता के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि मासूम बच्चे के हाथ पर डंडे से वार किया गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, मोहल्ला चैनापुरी निवासी इमामुद्दीन ने बताया कि उसका बेटा शाद और छह वर्षीय पौत्र अबूजर सोमवार सुबह रोज की तरह डेयरी पर दूध का कार्य कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले के ही आसिफ, जरीफ, साकिर और सीनू वहां पहुंचे और आते ही शाद के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब शाद ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट से मची अफरा तफरी (Hapur News)

हमले के दौरान शाद के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। वहीं छह वर्षीय अबूजर के सीधे हाथ पर डंडे से वार किया गया, जिससे उसके हाथ में सूजन और गहरी चोट आ गई। घटना के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।परिजनों ने दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने शाद की हालत को गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार दिया, जबकि बच्चे के हाथ का भी उपचार किया गया। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों में भी रोष व्याप्त है।

- Advertisement -

पुलिस मामले की जांच में जुटी (Hapur News)

थाना हापुड़ देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-