Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दिल्ली की एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा कुचेसर रोड चौपला के पास स्थित नए बाईपास पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के द्वारका सेक्टर-06 निवासी निधि कमाल (37) पुत्री हेमंदू कमाल अपनी कार से दिल्ली से अल्मोड़ा की ओर जा रही थीं। जैसे ही उनकी कार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में कुचेसर चौपला स्थित सूर्य शिवा ढाबे के पास पहुंची, अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे डिवाइडर से टकरा गई।
कार में फंसी युवती (Hapur News)
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का टायर फट गया और वाहन कई बार हवा में पलटता हुआ सड़क किनारे स्थित ढाबे की पार्किंग में खड़ी दो अन्य कारों से जा टकराया। हादसे के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार युवती गंभीर रूप से फंस गई।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना (Hapur News)
इस हादसे का पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर कई पलटे खाती है और दूसरी गाड़ियों से जा भिड़ती है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
बाल बाल बचे लोग (Hapur News)
हादसे के समय ढाबे पर मौजूद अन्य लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार गुजरात के राजकोट निवासी गबरू पुत्र लखाबाई और भारत भाई अपनी कारों से नैनीताल स्थित कैची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। वे ढाबे पर खाना खाकर जैसे ही अपनी गाड़ियों की ओर लौटे, तभी यह हादसा हुआ। कुछ सेकंड की देरी होने के कारण वे इस दुर्घटना की चपेट में आने से बच गए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
चिकित्सकों ने मृत घोषित किया (Hapur News)
घटना की सूचना मिलते ही कुचेसर चौपला चौकी प्रभारी ओमकार गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवती को कार से बाहर निकाला गया और तुरंत एंबुलेंस के जरिए सिखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच में जुटी (Hapur News)
पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कार का टायर फटना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



