CLOSE

Hapur News युवा उद्यमियों के लिए बड़ा मौका, बिना ब्याज 5 लाख तक मिलेगा लोन

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Newsहापुड़ जनपद में युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत 18 मार्च और 25 मार्च 2026 को वृहद ऋण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगा, जहां जनपद के सभी बैंक शाखा प्रबंधक और जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

इस योजना के तहत इच्छुक युवाओं को 1 लाख से लेकर 5 लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज और बिना गारंटी के उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार की यह पहल खासतौर पर उन युवाओं के लिए है जो अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण आगे नहीं बढ़ पाते।

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना (Hapur Newsन)

जिला उद्योग विभाग के अनुसार, यह योजना मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। इच्छुक आवेदक जनसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और 18 से 25 मार्च के बीच शिविर में पहुंचकर ऋण स्वीकृति और वितरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

- Advertisement -

पात्रता और शर्तें (Hapur News)

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का हापुड़ जनपद का निवासी होना अनिवार्य है और उसकी आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा 8 पास निर्धारित की गई है, जबकि 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इसके अलावा, ऐसे आवेदकों को वरीयता दी जाएगी जिन्होंने सरकार की विभिन्न प्रशिक्षण योजनाओं जैसे कौशल विकास, एक जनपद एक उत्पाद या अन्य तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लिया हो। साथ ही, आवेदक ने पहले किसी अन्य सरकारी योजना के तहत ब्याज या पूंजी सब्सिडी का लाभ न लिया हो (पीएम स्वनिधि योजना को छोड़कर)।

वित्तीय प्रावधान और सब्सिडी (Hapur News)

योजना के तहत उद्योग और सेवा क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए अधिकतम 5 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा। इस पर चार वर्षों तक ब्याज की पूरी राशि सरकार द्वारा वहन की जाएगी। लाभार्थी को परियोजना लागत का न्यूनतम 10 प्रतिशत टर्म लोन के रूप में देना होगा।

- Advertisement -

मार्जिन मनी के रूप में भी लाभार्थियों को सहायता दी जाएगी, जिसमें परियोजना लागत का 10 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जाएगी। यह सब्सिडी सीधे बैंक खाते से जुड़ी रहेगी।

शिविर में भाग लेने की अपील (Hapur News)

जिन आवेदकों ने पहले से आवेदन कर रखा है, उन्हें 18 मार्च को कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित होकर अपनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया है। जिला प्रशासन ने सभी पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने और अपने व्यवसाय की शुरुआत करने की अपील की है।किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए जिला उद्योग केंद्र कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news युवा उद्यमियों के लिए बड़ा मौका, बिना ब्याज 5 लाख तक मिलेगा लोन Hapur news युवा उद्यमियों के लिए बड़ा मौका, बिना ब्याज 5 लाख तक मिलेगा लोन Hapur news युवा उद्यमियों के लिए बड़ा मौका, बिना ब्याज 5 लाख तक मिलेगा लोन Hapur news युवा उद्यमियों के लिए बड़ा मौका, बिना ब्याज 5 लाख तक मिलेगा लोन Hapur news युवा उद्यमियों के लिए बड़ा मौका, बिना ब्याज 5 लाख तक मिलेगा लोन

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-