Hapur के पिलखुवा में युवक की मौत में नया मोड़: भाई ने लगाया गैरइरादन हत्या का आरोप, शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur)के कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के गांव कमालपुर में दो महीने पहले गाय के लिए चारा लेने गए 24 वर्षीय युवक आरिफ की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक के भाई कासिम ने चार लोगों पर गैर इरादन हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। शुक्रवार, को पुलिस ने आरिफ की कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने गांव में सनसनी फैला दी है और साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं के बीच यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

कासिम ने अपनी शिकायत में बताया कि 7 जून 2025 को सुबह उनका भाई आरिफ गांव के खेतों में गाय के लिए चारा लेने गया था। पड़ोस के खेत मालिकों जुबेर, अबूबकर, नौशाद, और एक अन्य आरिफ ने अपने खेतों में जानवरों को भगाने के लिए बिजली के तारों की बाड़ लगाई थी, जिसमें करंट दौड़ता था।

कासिम का आरोप है कि आरिफ इन तारों की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे दूसरे खेत में फेंकने की कोशिश की। तभी कुछ ग्रामीणों ने घटना देख ली और कासिम को सूचना दी। कासिम और अन्य ग्रामीणों ने आरिफ को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

हत्या का आरोप और पुलिस कार्रवाई (Hapur)

दो महीने बाद कासिम ने अपने भाई की गैरइरादन हत्या करार देते हुए कोतवाली में जुबेर, अबूबकर, नौशाद, और आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरिफ की कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यह स्पष्ट होगा कि आरिफ की मौत का कारण पता चल सकेगा।

add
add

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-