CLOSE

Hapur विधायक विजयपाल आढ़ती सीएम योगी से मिले, हाईकोर्ट बेंच व जिला न्यायालय भवन निर्माण की मांग

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने शिष्टाचार भेंट कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं को उनके समक्ष रखा। इस दौरान विधायक ने विशेष रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच स्थापित कराने और जिला न्यायालय भवन के निर्माण हेतु धनराशि आवंटित कराने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

विधायक ने सीएम योगी को बताई समस्या (Hapur)

सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने मुख्यमंत्री को बताया कि वर्तमान में हाईकोर्ट की बेंच केवल प्रयागराज (इलाहाबाद) और लखनऊ में स्थापित है। हापुड़ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों का न्यायिक क्षेत्राधिकार हाईकोर्ट प्रयागराज के अंतर्गत आता है, जिसकी दूरी हापुड़ से लगभग 700 किलोमीटर है। इतनी लंबी दूरी तय कर न्याय के लिए जाना आम जनता के लिए बेहद कठिन और खर्चीला साबित होता है।

50 वर्षों से उठ रही मांग (Hapur)

विधायक ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग पिछले करीब 50 वर्षों से लगातार उठती आ रही है। इस मांग को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्तागण लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। यदि इस क्षेत्र में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना होती है तो लाखों लोगों को सुलभ, त्वरित और किफायती न्याय मिल सकेगा। इससे न केवल न्यायिक प्रक्रिया सरल होगी, बल्कि वादकारियों और अधिवक्ताओं को भी बड़ी राहत मिलेगी।

- Advertisement -

जिला न्यायालय भवन की धनराशि की मांग (Hapur)

इसके अलावा विधायक विजयपाल आढ़ती ने मुख्यमंत्री को जिला न्यायालय भवन से जुड़ी स्थिति से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिला न्यायालय के लिए भूमि उपलब्ध करा दी गई है, लेकिन अब तक भवन निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत नहीं हो सकी है। न्यायालय भवन के अभाव में अधिवक्ताओं को कार्य करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं हजारों वादकारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

विधानसभा क्षेत्र की समस्याएं भी बताई (Hapur)

बैठक के दौरान सदर विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी अन्य बुनियादी समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से संबंधित मुद्दों को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।विधायक विजयपाल आढ़ती ने बताया कि मुख्यमंत्री ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-