CLOSE

Hapur विधायक विजयपाल आढ़ती को किया सम्मानित, भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ में मीनाक्षी रोड स्थित डॉ. आंबेडकर पुस्तकालय और डॉ. आंबेडकर शिक्षा प्रसार समिति द्वारा आयोजित एक समारोह में विधायक सदर विजयपाल आढ़ती को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की गई और शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया गया। समारोह में समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

क्या बोले विधायक विजयपाल आढ़ती

विधायक विजयपाल आढ़ती ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बुद्ध ने विश्व को शांति का संदेश दिया था। उन्होंने कहा, “कर्म ही पूजा है। कर्म के आधार पर कार्य करें और जीवन में आगे बढ़ें।” उन्होंने डॉ. बीआर. आंबेडकर के विचारों को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” के मंत्र को अपनाकर व्यक्ति न केवल व्यक्तिगत सफलता प्राप्त कर सकता है, बल्कि देश के विकास में भी योगदान दे सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा और संगठन के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं।

विधायक के कार्यों की सराहना की

आयोजन में समिति के पदाधिकारियों ने विधायक के सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में योगदान की सराहना की। समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके विचारों को प्रेरणादायक बताया और डॉ. आंबेडकर के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Add
Add
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-