Hapur Khabarwala 24 News Hapur: स्वच्छता ही सेवा अभियान के प्रति उत्साह लोगों में बढ़ता जा रहा है। 15 सितंबर से शुरू हुए इस अभियान में मंगलवार को विधायक सदर विजय पाल आढ़ती और ब्लॉक प्रमुख ममता तेवतिया ने भाग लिया। दोनो ने अपने हाथ में झाड़ू उठाई और सफाई कर स्वच्छता के प्रति लोगों को प्रेरित किया। दोनो ने भारत को कचरा मुक्त बनाने, हापुड को कचरा मुक्त बनाने और यहां की ग्राम पंचायतों को कचरा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया और अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
उन्होंने पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों को सम्पूर्ण स्वच्छता की ओर ले जाने के प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत बिशन सक्सेना, समेत पंचायती राज, ग्राम विकास, और अन्य लोग मौजूद रहे।



