CLOSE

Hapur में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट, जान से मारने के प्रयास का आरोप

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapur में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और जान से मारने के प्रयास का गंभीर मामला धौलाना थाना क्षेत्र से सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के आदेश से पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

धौलाना थाना क्षेत्र के गांव देहरा निवासी इमराना ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका निकाह लगभग पांच वर्ष पूर्व जिला मेरठ के थाना जानी क्षेत्र के गांव सिवाल खास निवासी आलमगीर से हुआ था। वर्तमान में उसके तीन बच्चे हैं।पीड़िता के अनुसार, कुछ समय पहले पति ने प्लाट खरीदने का हवाला देकर मायके से पांच लाख रुपये लाने की मांग की। पति के दबाव में आकर उसने अपने पिता से पांच लाख रुपये मंगवाकर दे दिए। इसके बावजूद पति, सास और ससुर लगातार दहेज की मांग को लेकर उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करते रहे।

मारपीट कर नहर के पास छो़ड़ दिया (Hapur)

आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौच और मारपीट की जाती थी। करीब छह माह पूर्व ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर उसे बेरहमी से पीटा और जान से मारने की नीयत से देहरा नहर के पास छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और उसके तीनों बच्चों को अपने पास ही रख लिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई।

- Advertisement -

एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा (Hapur)

एसपी के आदेश पर धौलाना पुलिस ने पति आलमगीर सहित अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। धौलाना थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-