हापुड़ में विवाहिता को जहर खिलाकर हत्या का प्रयास, पति समेत 11 पर मुकदमा दर्ज

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

हापुड़ (khabarwala24 News)। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक बार फिर दहेज की क्रूर मांग ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि दहेज में स्कार्पियो कार और दस लाख रुपये न देने पर पति, सास-ससुर, ननद-ननदोई ने उन्हें जहर खिलाकर मारने की कोशिश की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शादी के बाद शुरू हुई दहेज की मारपीट

पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि उनकी शादी 20 जनवरी 2025 को गाजियाबाद के गोविंदपुरम निवासी एक युवक से हुई थी। मायके वालों ने शादी में करीब 30 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति, सास, ससुर, ननद और ननदोई ने दहेज में स्कार्पियो कार और दस लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर वे रोज मारपीट करने लगे। चार मार्च को जब पीड़िता गर्भवती हुईं, तब भी आरोपियों ने नहीं छोड़ा। पति ने गर्भावस्था में भी जबरन शारीरिक संबंध बनाए और मारपीट जारी रखी। अंत में आरोपियों ने उन्हें गर्भवती हालत में घर से निकाल दिया।

बेटे के जन्म पर ससुराल पक्ष ने नहीं दिखाई कोई दिलचस्पी

पांच अक्तूबर 2025 को पीड़िता ने हापुड़ के एक निजी अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया। इस दौरान सारा खर्चा उनके माता-पिता ने उठाया। ससुराल का कोई भी सदस्य अस्पताल नहीं आया और बच्चे को देखने तक नहीं पहुंचा। बाद में पंचायत हुई, तो ससुराल वाले उन्हें मायके से ले गए। लेकिन पांच नवंबर को घर में अकेली पाकर ननदोई ने उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब पीड़िता ने शिकायत की, तो पति, सास, ससुर और ननद ने गुस्से में उन्हें जान से मारने की नियत से जहर खिला दिया। रात करीब 12 बजे उन्हें हापुड़ के अस्पताल में छोड़कर सभी फरार हो गए।

- Advertisement -

26 जनवरी 2026 को फिर शुरू हुआ उत्पीड़न

26 जनवरी 2026 को ससुराल पक्ष ने गलती मानकर उन्हें मायके से वापस ले गए। लेकिन कुछ दिनों बाद फिर दहेज की मांग पर उन्हें बेरहमी से पीटा गया। जब उनके माता-पिता और रिश्तेदार सूचना पाकर पहुंचे, तो आरोपियों ने घर में घुसने नहीं दिया। बल्कि छह लोगों के साथ मिलकर मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने बच्चे को गोद से छीनकर सड़क पर पटक दिया। पुलिस के आने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई और अंत में पीड़िता व बच्चे को घर से निकाल दिया गया।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश पर पति समेत 11 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह मामला दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-