Khabarwala 24 News Hapur:यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur)में बृहस्पतिवार तड़के दिल्ली से पहुंची ED की विशेष टीम ने फर्जी डिग्री घोटाले के आरोपी सनी कश्यप के अर्जुन नगर स्थित घर और अनवरपुर के मोनाड यूनिवर्सिटी में छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में हड़कंप मच गया। विभागीय सूत्रों के अनुसार, छापे का मकसद फर्जी डिग्री बिक्री से अर्जित काले धन के लेन-देन और दस्तावेजों की जांच करना है।
क्या है पूरा मामला (Hapur)
मई 2025 में यूपी एसटीएफ ने मोनाड यूनिवर्सिटी से जुड़े फर्जी डिग्री रैकेट का पर्दाफाश किया था, जिसमें विश्वविद्यालय के चेयरमैन विजेंद्र सिंह हुड्डा, प्रो-चांसलर नितिन कुमार सिंह समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें अर्जुन नगर निवासी सनी कश्यप, कुलदीप, संदीप कुमार और अन्य कर्मचारी भी शामिल थे। रैकेट के जरिए नकली मार्कशीट और डिग्री जारी कर करोड़ों की कमाई की जा रही थी। गिरफ्तारियों के बाद से विभिन्न एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं।
सर्च आपरेशन हुआ शुरू (Hapur)
गुरुवार सुबह शुरू हुई कार्रवाई में ED की टीम ने सबसे पहले सनी कश्यप के आवास पर पहुंची और सर्च आपरेशन चलाया। एक अन्य टीम ने अनवरपुर स्थित यूनिवर्सिटी कैंपस में दाखिल होकर सर्च आपरेशन शुरू कर रिकाॅर्ड खंगालने शुरू कर दिए। सुरक्षा बलों ने किसी को अंदर प्रवेश की इजाजत नहीं दी। इसके साथ ही इमरान के रेलवे रोड स्थित आवास समेत चार स्थानों पर सर्च आपरेशन चलाया।
अधिकारिक बयान नहीं किया जारी (Hapur)
ED अधिकारियों ने अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन स्थानीय सूत्रों के हवाले से कयास लगाए जा रहे हैं कि फर्जी डिग्री से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं के सबूत मिल सकते हैं। यह कार्रवाई रैकेट के आर्थिक पहलुओं को उजागर करने में मील का पत्थर साबित हो सकती है। मामले की निगरानी में वरिष्ठ अधिकारी लगे हुए हैं, और आगे की कार्रवाई जारी है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


