Hapur के बहादुरगढ़ में छोटे भाई ने बड़े भाई की जान ली

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के कस्बे में गुरुवार देर शाम रिश्तों को शर्मसार करने वाली दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मामूली विवाद ने ऐसा खौफनाक रूप ले लिया कि छोटे भाई ने अपने ही सगे बड़े भाई की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। कमरे में खून से लथपथ पड़े शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे कस्बे में शोक और दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया गया।

पत्नी की चीख से खुला खौफनाक मंजर(Hapur)

जानकारी के अनुसार, कस्बा निवासी 35 वर्षीय नरेश पुत्र उमेश अपने परिवार के साथ रहता था। गुरुवार देर शाम किसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ। इसी दौरान नरेश के छोटे भाई ने चाकू से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।कुछ देर बाद नरेश की पत्नी संगीता जब कमरे में पहुंची तो वहां का मंजर देखकर उसकी चीख निकल पड़ी। चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, जहां नरेश का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। नरेश का शव देख कोहराम मच गया। आसपास के काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

- Advertisement -

घंटों चला आत्महत्या-हत्या का भ्रम, सीओ ने सुलझाई गुत्थी (Hapur)

शुरुआत में मामला आत्महत्या और हत्या के बीच उलझा रहा। घंटों तक पुलिस के सामने तरह-तरह की बातें चलती रहीं, लेकिन क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बारीकी से जांच करते हुए पूरे घटनाक्रम की परतें खोलीं। पूछताछ में सच्चाई सामने आई, जिसके बाद परिजनों ने भी घटना का खुलासा कर दिया।हत्या के बाद से आरोपी छोटा भाई दीपांशु मौके से फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

क्या कहते हैं अपर पुलिस अधीक्षक (Hapur)

अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि बहादुरगढ़ के अंबेडकर नगर मोहल्ले में उमेश अपने परिवार के साथ रहते थे। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि चाकू लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। मृतक की पत्नी संगीता ने पुलिस को बताया कि उनके पति शराब पीने के आदी थे और अक्सर घर में हंगामा व तोड़फोड़ करते थे। गुरुवार को भी वह किसी बात को लेकर परिवार से 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे, ताकि नौकरी लग सके। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और छोटे भाई दीपांशु ने चाकू से हमला कर नरेश की हत्या कर दी।मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-