Khabarwala 24 News Hapur: कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने अवैध पशु कटान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भैंस प्रजाति का करीब 200 किलोग्राम मांस, पशु अवशेष और कटान में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध पशु कटान करने वालों में हड़कंप मच गया है।
क्या है पूरा मामला (Hapur)
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गड्डापाड़ा पीरबाउद्दीन क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से पशु कटान कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उपनिरीक्षक रंजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया।
कौन है पकड़े गए आरोपी (Hapur)
पुलिस टीम जब बताए गए स्थान पर पहुंची तो वहां अवैध कटान किया जा रहा था। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान फिरोज बिल्डिंग के पीछे, देहली गेट निवासी सोएब उर्फ सुएब और सिकंदरगेट निवासी आमिर के रूप में हुई है।यह किया बरामद (Hapur)
यह किया बरामद (Hapur)
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से भैंस प्रजाति का लगभग 200 किलोग्राम मांस, पशुओं के अवशेष, दो दांव, दो छुरी और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया गया है। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा (Hapur)
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि अवैध कटान का यह कार्य कब से चल रहा था और इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। पुलिस का कहना है कि अवैध पशु कटान के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


