Hapur के पिलखुवा में इन्वर्टर बैटरी की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur हापुड़ जनपद के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर रामलीला मैदान के सामने स्थित एक इन्वर्टर बैटरी की दुकान में सोमवार की सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस अग्निकांड से दुकान मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के मुताबिक, रामलीला मैदान के सामने श्री बालाजी स्टील सेल्स के नाम से देवी दास की दुकान है। यह दुकान इन्वर्टर बैटरी और अन्य संबंधित उपकरणों के लिए जानी जाती है। सोमवार सुबह करीब 6 बजे स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं निकलता देखा। धुआं तेजी से बढ़ने पर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं।

Hapur-
Hapur-

दमकल की टीम मौके पर पहुंची (Hapur)

फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकान में रखे इन्वर्टर, बैटरी और अन्य उपकरण पूरी तरह जल गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के दुकानदारों और निवासियों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान मालिक को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा।

- Advertisement -

दमकल टीम ने जांच की शुरू (Hapur)

पिलखुवा केंद्र प्रभारी सचिन बालियान ने बताया कि दुकान में बड़ी संख्या में इन्वर्टर बैटरी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखे थे, जो आग की चपेट में आ गए। आग लगने का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

add
add

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-