CLOSE

Hapur हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली, हालत गंभीर, मुकदमा दर्ज

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के होशदारपुर गढ़ी में शातिर हिस्ट्रीशीटर को रविवार देर रात को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने घायल को मेरठ के एक अस्पताल में रेफर कर दिया है।

क्या है पूरा मामला

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव होशियारपुर गढ़ी निवासी बाबी उर्फ बोबिंदर (45) रविवार देर रात करीब दस बजे 57 चौराहे के पास सड़क पर पड़ा हुआ था। बाबी को देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और देवनंदिनी अस्पताल में ले आए। अस्पताल के चिकित्सकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर थाना प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि वह थाने का हिस्ट्रीशीटर बाबी है।

तीस से अधिक मुकदमें हैं दर्ज

थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि बाबी के कान के पास गोली मारी गई है। हापुड़ के अस्पताल से उसे मेरठ के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। थाने में हिस्ट्रीशीटर में दर्ज है। उसके खिलाफ तीस से अधिक मुकदमें विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

- Advertisement -

पुलिस जांच में जुटी

बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि इस मामले में घायल के पिता राजेंद्र ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश का मामला सामना आया है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है।

Add
Add
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-