Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur)जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में शनिवार शाम को एक बड़ा हादसा टल गया। गजरौला से हापुड़ जा रही बस बृजघाट गंगा पुल के पास बेकाबू हो गई और सड़क किनारे की रेलिंग तोड़ते हुए पुल के आधे हिस्से से बाहर लटक गई। बस में सवार करीब 30 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी सुरक्षित बच निकले। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटाया और यातायात बहाल किया।
क्या है पूरा मामला (Hapur)
बस जैसे ही बृजघाट गंगा पुल पर पहुंची, उसका संतुलन बिगड़ गया। यात्रियों ने तुरंत राहगीरों और स्थानीय लोगों को सूचना दी। गढ़ कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बस चालक को मामूली चोटें आईं, जिनका प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए पुल पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारू कराया।
ब्रेक फेल की वजह से बेकाबू हुई बस (Hapur)
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि बस के ब्रेक के नीचे एक ईंट फंस गई थी। इससे चालक समय रहते ब्रेक नहीं लगा सका और बस रेलिंग तोड़कर पुल के किनारे लटक गई। यदि बस नदी में गिर जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि समय रहते कार्रवाई से जानमाल का नुकसान टल गया। जांच जारी है और चालक की लापरवाही पर कार्रवाई हो सकती है।


Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

