CLOSE

Hapur में दोस्ती बनी दुश्मनी, किसान से 23 लाख वसूलकर भी जमीन हड़पी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव उबारपुर में एक किसान के साथ उसके बचपन के दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी कर ली। आरोप है कि उधार दिए गए रुपयों की आड़ में फर्जी दस्तावेज तैयार कर किसान की कृषि भूमि अपने नाम करा ली गई। पीड़ित द्वारा पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली गई, जिसके आदेश पर अब पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

गांव उबारपुर निवासी अंकित कुमार ने न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह पेशे से किसान हैं। वर्ष 2024 में दिल्ली में मकान खरीदने के लिए उन्हें पैसों की जरूरत पड़ी थी। इसी दौरान उन्होंने अपने बचपन के दोस्त पवन से संपर्क किया, जो गांव में ब्याज पर रुपये देने का काम करता है। आरोप है कि पवन उधार देने के बदले लोगों से उनकी कृषि भूमि, मकान या प्लाट का इकरारनामा या बैनामा अपने नाम करा लेता था।

सात लाख रुपये और उधार लिए (Hapur)

पीड़ित के अनुसार 27 मई 2025 को पवन से 8.40 लाख रुपये उधार लिए गए, जिसके बदले उसने अपनी कृषि भूमि (खाता संख्या 329, खसरा संख्या 577, रकबा 0.1260 हेक्टेयर) में से एक तिहाई हिस्सा यानी 0.0420 हेक्टेयर भूमि का इकरारनामा पवन के नाम कर दिया। इसके बाद 26 सितंबर 2025 को पीड़ित ने उससे सात लाख रुपये और उधार लिए। इस तरह कुल 15.40 लाख रुपये की रकम उधार हो गई।

- Advertisement -

जमीन का बैनामा करा लिया (Hapur)

जब पीड़ित की आर्थिक स्थिति सुधरी तो उसने रकम लौटाने का प्रयास किया। छह अक्टूबर 2025 को 15 लाख रुपये का चेक पवन को दिया गया, जिसे उसने भुना लिया। शेष 8.40 लाख रुपये ब्याज सहित दिल्ली के साकेत में नकद अदा किए गए। आठ अक्टूबर 2025 को पवन ने तहसील बुलाकर इकरारनामे की रसीदों पर लाल पेन से कैंसल लिखकर दिखाया, लेकिन बाद में पता चला कि उसने गाजियाबाद के विद्यापुर साफियाबाद निवासी विनीत कुमार और गांव भोजपुर निवासी अजय मलिक के साथ मिलकर फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया।

पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur)

जब पीड़ित ने बैनामा निरस्त करने की मांग की तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर हाफिजपुर पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-