CLOSE

Hapur कड़ी सुरक्षा के बीच हुई रमजान माह के पहले जुम्मे की नमाज, ड्रोन -सीसीटीवी से निगरानी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur (साहिल अंसारी) यूपी के जनपद हापुड़ में जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। ड्रोन कैमरे से क्षेत्र की निगरानी की गई। रमजान के पहले जुमे पर मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ देखी गई। जिसको लेकर पुलिस चप्पे चप्पे की निगरानी कर रही है।जनपद की सभी मस्जिदों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमे की नमाज अदा की गई हैं।

कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था (Hapur)

रमजान माह के पहले जुम्मे पर बड़ी सख्या मे मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिद पहुँचे। वही मस्जिदों सहित मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में ड्रोन एवं सीसीटीवी केमरो से पुलिस ने निगरानी की। जामा मस्जिद, मरकज वाली मस्जिद और एक मीनार मस्जिद समेत कई मस्जिदों में नमाजियो की भीड़ जुटी। रमजान के इस पवित्र महीने में रोजेदार कुरान पाक की तिलावत, तस्बीह और तरावीह में मशगुल हैं। नमाज के बाद इफ्तार की तैयारीयों के लिए बाजारों में भी भीड़ देखी गई। लोग खजूर, फल और अन्य जरूरी सामान खरीदने नजर आए। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

पैदल गश्त किया (Hapur)

पुलिस टीम ने जुम्मे की नमाज को लेकर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त किया। मस्जिदों के आसपास पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम है और भारी तादाद में पुलिस बल को तैनात किया गया था। सभी चौकी प्रभारी और थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्रों में मौजूद रहे।

Add
Add
Add
Add
Hapur
Hapur
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-