Hapur में शादी के नाम पर धोखाधड़ी, पहले से शादीशुदा लड़के की मगनी, 8 लाख का दहेज लेकर दी धमकी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur) जिले के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम आरिफपुर सरावनी में शादी के नाम पर धोखाधड़ी और दहेज लालच का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक परिवार ने पहले से शादीशुदा लड़के की मगनी कर 8 लाख रुपये से अधिक का सामान और नकदी हड़प ली, और जब पीड़ित परिवार ने इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाना बाबूगढ़ में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ित ने एसपी हापुड़ से न्याय की गुहार लगाई है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

आरिफपुर सरावना निवासी मुन्नवर ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 26 नवंबर 2024 को आस मौ (पुत्र शखावत), निवासी ग्राम सूजडू, मोहल्ला कूंगर पट्टी, जिला मुजफ्फरनगर, पीड़ित के घर पहुंचा और अपने बेटे साजिद को अविवाहित बताते हुए उसकी शादी पीड़ित की बहन मुमताज से कराने का प्रस्ताव रखा। पीड़ित और उसके परिवार ने भरोसा कर सहमति दे दी। 2 फरवरी 2025 को दोपहर 2 बजे आस मौ, उसके पुत्र सखावत, मुनतजिर, शाह मौ, पत्नी सरताज, पुत्री समा परवीन, गुड्डी (शाह की पत्नी), शबनम (मुनतजिर की पत्नी) समेत 15-20 अन्य लोग मगनी के लिए पीड़ित के घर पहुंचे। पीड़ित परिवार ने मेहमाननवाजी की और मुमताज के लिए नकदी, कपड़े और अन्य सामान सहित 8 लाख रुपये से अधिक का स्त्रीधन सौंपा। शादी की तारीख 13 अप्रैल 2025 तय की गई, और पीड़ित ने शादी के कार्ड छपवाकर बांट दिए।

धोखे का खुलासा (Hapur)

मगनी के बाद साजिद और उसके परिवार ने शादी के लिए 20 लाख रुपये खर्च करने की मांग की। कुछ दिनों बाद तरन्नुम नाम की एक महिला ने पीड़ित को फोन कर बताया कि वह साजिद की पत्नी है और साजिद पहले से मुस्लिम रीति-रिवाज से शादीशुदा है। उसने व्हाट्सएप पर शादी के दस्तावेज और तस्वीरें भेजकर सबूत दिए। तरन्नुम ने बताया कि साजिद और उसका परिवार दहेज के लालच में दूसरी शादी की साजिश रच रहे थे, जिसमें साजिद भी शामिल था। शादी के कार्ड बंटने के बाद यह बात समाज में फैल गई, जिससे पीड़ित, उसकी बहन मुमताज और परिवार की बदनामी हुई।

- Advertisement -

सामान वापस मांगने पर दी धमकी (Hapur)

जब पीड़ित ने आस मौ और उसके परिवार से शिकायत की और स्त्रीधन वापस मांगा, तो उन्होंने इनकार कर दिया और कहा, “हम तेरा सामान नहीं लौटाएंगे, तू हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। शिकायत की तो जान से मार देंगे।” पीड़ित ने थाना बाबूगढ़ में शिकायत दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ित ने हापुड़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से थाने को एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई करने का आदेश देने की मांग की है।

पुलिस ने मामले की जांच की शुरू (Hapur)

एसपी के निर्देश पर बाबूगढ़ पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाबूगढ़ पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

add
add
add-----
add—–

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-