CLOSE

Hapur फर्जी फायरिंग ट्वीट से मचा हड़कंप: 1982 के भूमि विवाद को लेकर झूठी शिकायत, आरोपी गिरफ्तार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur) जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक फर्जी फायरिंग की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। एक ट्वीट के जरिए दावा किया गया कि ग्राम अटूटा के जंगल में मामा के घर जा रहे बाइक सवार युवक पर कार सवार तीन लोगों ने फायरिंग कर दी, और वह बाल-बाल बच गया। इस ट्वीट ने यूपी पुलिस और डायल 112 में अफरा-तफरी मचा दी। आनन-फानन में भारी संख्या में पुलिस बल ग्राम अटूटा के जंगल पहुंचा और घटनास्थल की तलाशी ली, लेकिन कोई सबूत या घायल व्यक्ति नहीं मिला।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जांच के दौरान पुलिस ने ट्वीट में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, जो बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उपैड़ा निवासी पंकज का निकला। पंकज ने साफ किया कि उसने ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया और न ही किसी फायरिंग की जानकारी है। इसी बीच, मेरठ जनपद के खरखौदा निवासी रविशंकर उर्फ अंकित ने बाबूगढ़ थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि बुलंदशहर रोड हापुड़ निवासी पुनीत और उसके साथियों ने उस पर फायरिंग की।

पुलिस को गुमराह करने की कोशिशि (Hapur)

बाबूगढ़ थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल का मिनट-टू-मिनट निरीक्षण किया। रविशंकर से गहन पूछताछ में उसका झूठ खुल गया। आरोपी ने कबूल किया कि यह सब 1982 से चले आ रहे 28 बीघा भूमि विवाद को लेकर रची गई साजिश थी। खरखौदा में लंबित अदालती मामले को तेज करने के लिए उसने फर्जी फायरिंग की कहानी गढ़ी और सोशल मीडिया के जरिए पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

- Advertisement -

पुलिस जांच में खुली पोल (Hapur)

थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया, “ट्वीट और तहरीर पूरी तरह फर्जी साबित हुई। आरोपी रविशंकर ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसे शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है, और मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।” पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर फर्जी सूचनाएं फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Add
Add

Hapur फर्जी फायरिंग ट्वीट से मचा हड़कंप: 1982 के भूमि विवाद को लेकर झूठी शिकायत, आरोपी गिरफ्तार
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-