Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapur की कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस और शातिर अपराधी के बीच बुधवार की रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में शातिर अपराधी पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश शातिर अपराधी है। घायल को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
क्या है पूरा मामला (Hapur)
सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि बुधवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे हापुड़ नगर कोतवाली के ट्रांसपोर्ट नगर चौकी प्रभारी द्वारा संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा, पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। अात्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
यह किया बरामद (Hapur)
सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक चोरी की बाइक, तमंचा, कारतूस और 1700 रुपये बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दो दिन पहले उसने हापुड़ कोतवाली क्षेत्र से एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भी चोरी की थी।
कौन है घायल बदमाश (Hapur)
घायल बदमाश मूल रूपसे ग्राम जनूपुरा थाना गढ़मुक्तेश्वर निवासी जितेंद्र उर्फ टिम्बल है। जो हाल में थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम ट्याला में रह रहा था। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
शातिर अपराधी है घायल बदमाश (Hapur)
सीओ सिटी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ जनपद मेरठ, बुलन्दशहर, गौतमबुद्धनगर व हापुड़ में वाहन चोरी, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट आदि के करीब दो दर्जन मुकदमें दर्ज हैं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


