CLOSE

Hapur के बाबूगढ़ में स्कॉर्पियो-ई-रिक्शा भिड़ंत में चालक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, कार में लगाई आग

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur:यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के किठौर रोड पर ग्राम सरावनी में रविवार शाम एक स्कॉर्पियो कार और ई-रिक्शा की भीषण भिड़ंत में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने हापुड़-किठौर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और कार में आग लगा दी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार, ग्राम सरावनी निवासी इस्लामुद्दीन ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार शाम वह अपने ई-रिक्शा के साथ गांव के पास पहुंचा ही था कि एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में इस्लामुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई, और ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

मृतक की पहचान होने पर गांव में खबर आग की तरह फैल गई। परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां इस्लामुद्दीन का शव देखकर परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। ग्रामीणों में गुस्सा भड़क उठा, और उन्होंने हापुड़-किठौर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

- Advertisement -
Hapur-
Hapur-

ग्रामीणों का गुस्सा और आगजनी (Hapur)

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के पास शराब ठेके पर लगने वाली भीड़ और नशे में वाहन चलाने वालों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। उनका दावा था कि स्कॉर्पियो चालक ने भी शराब पी रखी थी। गुस्साए ग्रामीणों ने कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और शराब ठेके को हटाने की मांग की। इसी बीच, कुछ लोगों ने स्कॉर्पियो कार में आग लगा दी, जिससे कार धू-धू कर जलने लगी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस और दमकल की कार्रवाई (Hapur)

सूचना मिलते ही बाबूगढ़ थाना प्रभारी महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ने पर सीओ सिटी वरुण मिश्रा, सिंभावली थाना प्रभारी सुमित तोमर, और हापुड़ देहात थाना प्रभारी विजय गुप्ता भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। दमकल विभाग की टीम ने कार में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और उन्हें घर भेजा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Hapur--
Hapur–

क्या कहते हैं सीओ सिटी (Hapur)

सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया, “ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवा दिया गया है। दमकल टीम ने कार में लगी आग पर काबू पा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले की गहन जांच की जा रही है।”

- Advertisement -
Add
Add
Add-----
Add—–

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-