Hapur में धनतेरस पर पुलिस की नेक पहल: वृद्ध महिला के सारे दीए खरीदकर लौटाई चेहरे पर मुस्कान

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: (Hapur)धनतेरस के अवसर पर हापुड़ देहात थाना पुलिस ने एक वृद्ध महिला धर्मवती की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की। पैदल गश्त के दौरान बाजार में सड़क किनारे दीए बेच रही धर्मवती और उनके पौत्र से बातचीत में पता चला कि सुबह से एक भी दीया नहीं बिका था, जिससे वे परेशान और त्योहार को लेकर चिंतित थीं।

धर्मवती की खुशी का ठिकाना नहीं रहा (Hapur)

इसके बाद हापुड़ देहात पुलिस ने वृद्ध महिला के सारे दीए खरीद लिए। इस नेक कार्य से धर्मवती की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने पुलिस को आशीर्वाद दिया। दीए बेचकर वे खुशी-खुशी घर लौटीं। धर्मवती ने कहा, “पुलिस का यह रूप मैंने पहले कभी नहीं देखा। दीए न बिकने से मैं बहुत परेशान थी, लेकिन पुलिस ने मेरी समस्या हल कर दी।”

मोदी-योगी की तारीफ (Hapur)

वृद्ध महिला ने यह भी बताया कि सरकार की योजनाओं से उन्हें काफी राहत मिली है। बच्चों के पालन-पोषण में कोई दिक्कत नहीं है और फ्री राशन भी मिल रहा है। उन्होंने कहा, “मोदी-योगी खूब काम कर रहे हैं।”

- Advertisement -

पुलिस की संवेदनशीलता (Hapur)

हापुड़ पुलिस की इस पहल ने न केवल धर्मवती की मदद की, बल्कि समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि को भी मजबूत किया। यह घटना धनतेरस के पावन अवसर पर सामुदायिक सहयोग और मानवता का प्रतीक बन गई।

YouTube video

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-