CLOSE

Hapur लापता युवती का नहर से मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 Crime News Hapur: Hapur  सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई एक युवती की शव देहात थाना क्षेत्र के गांव लालपुर से निकल रही नहर में मिला है। युवती के शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती का शव मिलने के बाद से परिजन में कोहराम मचा हुआ है।

क्या है पूरा मामला (Hapur )

गांव सैना मुरादपुर से लापता 21 वर्षीय सोनिया का शव सोमवार को पुलिस ने देहात थाना क्षेत्र में लालपुर नहर से बरामद कर लिया। छात्रा चार दिन पहले गांव खुडलिया स्थित आईटीआई में सिलाई की पढ़ाई करने के लिए घर से निकली थी। घर नहीं लौटने पर छात्रा के पिता ने 26 जुलाई को सिंभावली थाने में पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गांव सैना मुरादपुर निवासी मोहर सिंह ने पुलिस को बताया कि 25 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे उनकी पुत्री सोनिया आईटीआई जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंची। जिसके बाद उसने परिजनों के साथ पुत्री को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। 26 जुलाई को उसने पुत्री की थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। सोमवार दोपहर देहात थाना क्षेत्र के गांव लालपुर स्थित नहर में उसकी पुत्री का शव बहते हुए मिलने की सूचना मिली थी।

पानी में रहने की वजह से फूल गया था शव (Hapur )

युवती का शव मिलने के बाद मोहर सिंह अपने परिजनों के साथ नहर पर पहुंचे और पुत्री की शिनाख्त की। नहर में युवती का शव मिलने की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। शव पानी में रहने के कारण फूल गया और शरीर पर फिलहाल किसी प्रकार का कोई निशान नजर नहीं आ रहा है।

- Advertisement -

Hapur लापता युवती का नहर से मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-