Hapur बाबूगढ़ में मिले शव की सिकंदरगेट निवासी सनी उर्फ छुटका के रूप में हुई शिनाख्त, परिजनों में मचा कोहराम

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को मिले व्यक्ति के शव की शिनाख्त सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिकंदरगेट निवासी सनी उर्फ छुटका के रूप में हुई है। मृतक 15 अगस्त को ब्रजघाट में गया था, लेकिन तभी से उसका कुछ पता नहीं चल सका था। परिजन ने उसकी गुमशुदगी 18 अगस्त को ब्रजघाट में दर्ज कराई थी। फिलहाल शव की शिनाख्त होने के बाद परिजन में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बाबूगढ़ क्षेत्र में बृहस्पतिवार को मिला था शव (Hapur)

बुधवार शाम को बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में सड़क किनारे व्यक्ति का शव खाई में पड़ा मिला था। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया कर मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए। उसके शरीर पर सनी लिखा हुआ था। पुलिस को पता चला कि मृतक हापुड़ के मोहल्ला सिकंदरगेट निवासी हो सकता है। इस पर उसके परिजन से संपर्क किया गया। परिजन ने मृतक की शिनाख्त सनी के रूप में कर दी। शव को देख परिजन में विलाप शुरू हो गया। बताया गया है कि मृतक की पत्नी सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था और उसके दो पुत्र और एक पुत्री का भी हाल-बेहाल था।

15 अगस्त को ही ब्रजघाट गया था मृतक (Hapur)

नगर के मोहल्ला सिकंदरगेट निवासी सनी उर्फ छुटका 15 अगस्त को ब्रजघाट गया था। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल सका। परिजन ने उसके मिलने के संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इस पर 18 अगस्त को सनी उर्फ छुटका के भाई शमशेर ने ब्रजघाट रिपोर्टिंग पुलिस चौकी पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

- Advertisement -

क्या कहते हैं थाना प्रभारी (Hapur)

बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मृतक के शव की शिनाख्त होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह ब्रजघाट शमशान घाट पर कपड़े लेने गया था और काफी शराब पीता था। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-