Khabarwala 24 News Hapur: (साहिल अंसारी)यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur)के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के सादिकपुर गांव के पास एक दर्दनाक हादसे में कार की चपेट में आने से साइकिल सवार 58 वर्षीय महेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार को जब्त कर लिया है। हालांकि, कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
क्या है पूरा मामला (Hapur)
जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब महेंद्र हापुड़ से अपने गांव सादिकपुर लौट रहा था। एक तेज रफ्तार कार ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महेंद्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने कार को कब्जे में लिया (Hapur)
महेंद्र की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिवारजन और ग्रामीण तुरंत अस्पताल पहुंचे। थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


