CLOSE

Hapur साइबर ठगों ने आठ लाख रुपये की ठगी को दिया अंजाम, गम से जोड़कर मुनाफे का दिया झांसा

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चितौली निवासी एक युवक को गेम से जोड़कर मुनाफे का झांसा लेकर साइबर ठगों ने आठ लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

गांव चितौली निवासी विनोद बाना ने बताया कि उसका भतीजा नमन नौकरी के लिए ऑनलाइन तैयारी कर रहा है। उसके मोबाइल पर बेरोजगार व्यक्ति हमारे साथ जुडक़र गेम खेलकर अच्छा पैसे कमा सकते है मैसेज आया। इसके बाद इसी नंबर से उसके भतीजे को व्हाट्सअप कॉल आई। कॉलर ने गेम को आरबीआई से अधिकृत बताते हुए उसके भतीजे से मात्र सौ रुपये में रजिस्टे्रशन कराने की बात कही। कॉलर पर विश्वास कर उसके भतीजे ने 27 अप्रैल 2024 को सौ रुपये फोन पे कर रजिस्टे्रशन करा दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके भतीजे की ट्रांजिक्शन आईडी बनाकर उसका पासवर्ड स्वयं रख लिया और एक वेबसाइट पर जाकर लॉगिंन करने पर पासवर्ड न मांगने की बात कही। इसके बाद उसके भतीजे ने अपना कोटक महिंद्रा का बैंक अकाउंट बनाई गई आईडी से जोड़ दिया।

आरोपियों ने युवक को दी जेल भिजवाने की धमकी (Hapur)

बताया गया कि आरोपियों ने उसके भतीजे से पैसे लगाने की बात कही। उसके मना करने पर आरोपियों ने आईडी बनाते वक्त एग्रीमेंट की शर्तों के उल्लघंन में जेल भिजवाने व सजा कराने की धमकी दी। आरोपियों की धमकी से उसका भतीजा डर गया और उसके खाते को परिवार के दूसरे सदस्य के खाते से जोडऩे का दबाव बनाया। इस पर उसके भतीजे ने उसके भाई सुबोध के एसबीआई खाते को अपने खाते से जोड़ लिया। इसके बाद उसके भतीजे ने अपने पिता के खाते से सारे पैसे अपने खाते में डाल दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसके भतीजे के कोटक महिंद्रा व उसके भाई सुबोध के एसबीआई खाते से लगभग आठ लाख रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिए।

- Advertisement -

पुलिस ने शुरू की जांच (Hapur)

खाते से पैसे निकलने पर उसे ठगी के बारे में जानकारी हो सकी। पीडि़त ने अपने भतीजे से सारी घटना विस्तार से पूछी। उसके भतीजे ने चार मोबाइल नबंरों को जिक्र करते हुए आरोपियों द्वारा धोखाधड़ी कर खाते से रुपये निकालने की बात बताई । हाफिजपुर पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Hapur साइबर ठगों ने आठ लाख रुपये की ठगी को दिया अंजाम, गम से जोड़कर मुनाफे का दिया झांसा Hapur साइबर ठगों ने आठ लाख रुपये की ठगी को दिया अंजाम, गम से जोड़कर मुनाफे का दिया झांसा Hapur साइबर ठगों ने आठ लाख रुपये की ठगी को दिया अंजाम, गम से जोड़कर मुनाफे का दिया झांसा Hapur साइबर ठगों ने आठ लाख रुपये की ठगी को दिया अंजाम, गम से जोड़कर मुनाफे का दिया झांसा Hapur साइबर ठगों ने आठ लाख रुपये की ठगी को दिया अंजाम, गम से जोड़कर मुनाफे का दिया झांसाHapur साइबर ठगों ने आठ लाख रुपये की ठगी को दिया अंजाम, गम से जोड़कर मुनाफे का दिया झांसा Hapur साइबर ठगों ने आठ लाख रुपये की ठगी को दिया अंजाम, गम से जोड़कर मुनाफे का दिया झांसा Hapur साइबर ठगों ने आठ लाख रुपये की ठगी को दिया अंजाम, गम से जोड़कर मुनाफे का दिया झांसा Hapur साइबर ठगों ने आठ लाख रुपये की ठगी को दिया अंजाम, गम से जोड़कर मुनाफे का दिया झांसा Hapur साइबर ठगों ने आठ लाख रुपये की ठगी को दिया अंजाम, गम से जोड़कर मुनाफे का दिया झांसा

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-