Hapur साइबर ठगों का नया तरीका, 12 रुपये के बिल में 7.58 लाख की चपत

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: गैस का बिल जमा करने के नाम पर साइबर ठगों ने एक महिला को अपने जाल में फंसा लिया और उसके बैंक खाते से 7 लाख 58 हजार 561 रुपये की रकम निकाल ली। ठगों ने खुद को आईजीएल गैस कंपनी का कर्मचारी बताकर महिला के मोबाइल फोन में एक एप डाउनलोड कराया, जिसके बाद मोबाइल हैक कर खाते से अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए बड़ी रकम उड़ा ली गई। एसपी के आदेश पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

कोतवाली नगर क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी मिथलेश बंसल ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को आईजीएल गैस कंपनी का प्रतिनिधि बताया और कहा कि उनके गैस कनेक्शन का 12 रुपये का बिल बकाया है, जिसे तुरंत जमा करना जरूरी है, अन्यथा गैस कनेक्शन काट दिया जाएगा।

पीड़िता को भरोसे में लिया (Hapur)

आरोपी ने पीड़िता को भरोसे में लेकर उसके व्हाट्सएप पर एक एप भेजा और उसे डाउनलोड करने के लिए कहा। ठग की बातों में आकर पीड़िता ने जैसे ही एप डाउनलोड किया, वैसे ही उसका मोबाइल फोन हैक हो गया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के बैंक खाते से 9 जनवरी को तीन बार में रकम निकाल ली।

- Advertisement -

तीन बार में खाते से निकाले 7.58 लाख रुपये (Hapur)

पहली बार में 3 लाख 60 हजार 126 रुपये, दूसरी बार में 2 लाख 97 हजार 872 रुपये और तीसरी बार में 1 लाख 563 रुपये की अवैध निकासी की गई। इस तरह कुल 7 लाख 58 हजार 561 रुपये खाते से साफ कर दिए गए। खाते से रुपये निकलने की जानकारी मिलते ही पीड़िता के होश उड़ गए।पीड़िता ने तत्काल बैंक और पुलिस से संपर्क किया और रकम को होल्ड कराकर वापस दिलाने की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी (Hapur)

थाना प्रभारी साइबर क्राइम पटनीश यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बैंक खातों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-