CLOSE

Hapur आधार वेरिफिकेशन के नाम पर साइबर ठगी, खाते से उड़ाए 50 हजार रुपये

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के जनपद Hapur में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जिसमें साइबर ठगों ने आधार वेरिफिकेशन के नाम पर एक व्यक्ति के खाते से 50 हजार से अधिक की रकम उड़ा ली। पीड़ित की तहरीर पर हाफिजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हद्यपुर निवासी शादाब ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुलंदशहर जनपद के गुलावठी स्थित इंडियन बैंक में उसका एक खाता है। इसी खाते से उसका पेटीएम (Paytm) खाता लिंक है, जिसका वह रोजमर्रा के लेन-देन के लिए इस्तेमाल करता है। पीड़ित के अनुसार 21 दिसंबर को जब उसने अपने पेटीएम खाते का बैलेंस चेक किया तो उसमें करीब 50 हजार रुपये की कमी पाई गई।

जानकारी मिलते ही पहुंचे बैंक (Hapur)

रकम गायब होने पर शादाब ने तुरंत बैंक में जाकर जानकारी की। बैंक से मिली जानकारी में बताया गया कि रमेश कुमार सिंह नामक व्यक्ति द्वारा बिना उसकी अनुमति के ऑनलाइन पेटीएम के माध्यम से खाते से रकम निकाली गई है। आरोपी ने पहले 1-1 रुपये की तीन बार ट्रांजैक्शन की और उसके बाद 10-10 हजार रुपये की पांच बार ट्रांजैक्शन कर कुल 50,003 रुपये खाते से निकाल लिए।

- Advertisement -

आधार वेरिफिकेशन के नाम पर लिया था ओटीपी (Hapur)

पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक या संबंधित विभाग का कर्मचारी बताते हुए आधार वेरिफिकेशन के नाम पर उससे ओटीपी नंबर मांगा था। धोखे में आकर पीड़ित ने ओटीपी नंबर साझा कर दिया, जिसके बाद साइबर ठगों ने उसके खाते से धोखाधड़ी कर रकम निकाल ली।

पुलिस से की शिकायत (Hapur)

खाते से रुपये निकलने की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने तुरंत साइबर ठगी की शिकायत पुलिस से की। हाफिजपुर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी (Hapur)

हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ट्रांजैक्शन डिटेल और मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर अपना ओटीपी, बैंक डिटेल या आधार संबंधी जानकारी साझा न करें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-