CLOSE

Hapur Crime News वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर पकड़े

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News थाना हापुड़ नगर पुलिस ने चैकिंग के दौरान दुपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे/निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो मोटर साइकिल, एक मोटरसाइकिल का चैसिस, 4 अवैध चाकू व मोटर साइकिल खोलने/काटने के उपकरण बरामद किए हैं।

क्या है पूरा मामला (Hapur Crime News)

पुलिस ने बताया कि हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान दुपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

कौन हैं पकड़े गए आरोपी (Hapur Crime News)

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में शोएव उर्फ सोहिल निवासी मोती कॉलोनी थाना हापुड नगर जनपद हापुड़, फरमान निवासी मौहल्ला भंडापट्टी थाना हापुड नगर जनपद हापुड़, साकिब निवासी मोहल्ला भड्डांपड्डी मोती कॉलोनी थाना हापुड नगर जनपद हापुड़, बिलाल निवासी भड्डांपट्टी मोती कालोनी थाना हापुड नगर जनपद हापुड।

- Advertisement -

यह किया बरामद (Hapur Crime News)

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो बाइक, एक मोटर साइकिल का चैसिंस, मोटर साइकिलों खोलने व काटने के उपकरण, 04 अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।

मोटर साइिकल रिपेयरिंग की आड़ में बेचते थे पार्ट्स (Hapur Crime News)

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त साकिब व बिलाल थाना हापुड़ नगर क्षेत्रान्तर्गत मोटर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान करते है । जिसकी आड़ में चोरी की मोटर साइकिलों के पार्ट्स को बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-