CLOSE

Hapur Crime News शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News Hapur : Hapur Crime News कपूरपुर थाना पुलिस ने ग्राम नरेना के जंगल में स्थित एक खंडहर में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का शुक्रवार को पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध शस्त्र बनाकर ऑन डिमांड अपराधी किस्म के लोगों को हथियार सप्लाई करता था।

क्या है पूरा मामला (Hapur Crime News)

अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को कपूरपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम नरेना के जंगल में स्थित खंडहर में अवैध शस्त्र फैक्ट्री चल रही है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जहां से भारी मात्रा में बने हुए और अधबने हथियार बरामद किए गए हैं

यह क्या बरामद (Hapur Crime News)

 

- Advertisement -

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के कब्जे/निशानदेही पर 10 अवैध तमंचे, एक रायफल, एक बंदूक, एक अधबना तमंचा (कुल-13 अवैध असलहा), 06 कारतूस व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।

एनसीआर क्षेत्र में बिक्री करते थे हथियार (Hapur Crime News)

 

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त एनसीआर क्षेत्र के जनपदों में प्रत्येक अवैध तमंचे को 5 से 7 हजार रूपये, रायफल को 15 से 20 हजार रुपये व बंदूक को 10 से 12 हजार रुपये में बिक्री करते।

- Advertisement -

शातिर अपराधी है पकड़ा गया आरोपी (Hapur Crime News)

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध थाना धौलाना में आर्म्स एक्ट आदि के अभियोग पंजीकृत हैं तथा अन्य आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। कौन है पकड़ा गया आरोपी पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी ग्राम बजेड़ा कला थाना कपूर निवासी जावेद है।

Hapur crime news शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद Hapur crime news शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद Hapur crime news शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद Hapur crime news शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद Hapur crime news शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-