CLOSE

Hapur Crime News देवर ने की भाभी को गोली मारकर हत्या

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur Crime News Khabarwala 24 News Hapur: (गौरव शर्मा): सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव खागोई की निवासी एक महिला को उसके ही देवर ने शुक्रवार को गोली मार दी। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार खागाई निवासी गुलजार की पत्नी रानी शुक्रवार को अपने घर पर मौजूद थी। तभी उसका 22 वर्षीय देवर निसार घर आया और भाभी से कहासुनी हो गई। इसी दौरान निसार ने तमंचा निकालकर अपनी भाभी को गोली मार दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी निसार मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर परिवार के लोगों के साथ-साथ पड़ोसी भी पहुंच गए। आनन फानन में रानी को गंभीर हालत में अस्पताल में ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान रानी ने दम तोड़ दिया। महिला की गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिलने पर सिंभावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम के बारे में परिजन से जानकारी दी।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा और जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रानी की मौत से परिजन में कोहराम मचा हुआ है

- Advertisement -

Hapur crime news देवर ने की भाभी को गोली मारकर हत्या Hapur crime news देवर ने की भाभी को गोली मारकर हत्या Hapur crime news देवर ने की भाभी को गोली मारकर हत्या Hapur crime news देवर ने की भाभी को गोली मारकर हत्या Hapur crime news देवर ने की भाभी को गोली मारकर हत्या Hapur crime news देवर ने की भाभी को गोली मारकर हत्या Hapur crime news देवर ने की भाभी को गोली मारकर हत्या Hapur crime news देवर ने की भाभी को गोली मारकर हत्या

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-