CLOSE

Hapur Crime News हाफिजपुर पुलिस ने शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, हिस्ट्रीशिटर को किया गिरफ्तार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News जनपद की थाना हाफिजपुर पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर अन्तर्राज्यीय हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे/निशानदेही पर बड़ी मात्रा पर अवैध बने और अधबने तमंचे, अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी अवैध शस्त्रों को बनाकर, डिमाण्ड आने पर अपराधी किस्म के लोगों को सप्लाई करता था।

क्या है पूरा मामला (Hapur Crime News)

सीओ जितेंद्र शर्मा ने बताया कि हाफिजपुर थाना पुलिस संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच मुखबिर ने सूचना दी कि पुरानी चौकी बृजनाथपुर के सामने बन्द पड़ा ईट भट्टा पर अवैध हथियार बन रहे हैं। इस पर हाफिजपुर थाना प्रभारी ने दो पुलिस टीमों का गठन कर छापामार कार्रवाई करते हुए एक शातिर अन्तर्राज्यीय हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है।

Hapur crime news हाफिजपुर पुलिस ने शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, हिस्ट्रीशिटर को किया गिरफ्तार

शातिर अपराधी है पकड़ा गया आरोपी (Hapur Crime News)

पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है, जो थाना हाफिजपुर का हिस्ट्रीशीटर है। जिसके विरुद्ध जनपद हापुड़, मेरठ, बुलन्दशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर व दिल्ली में हत्या, चोरी, लूट, डकैती आदि संगीन अपराधों के करीब 03 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।

- Advertisement -

यह किया बरामद (Hapur Crime News)

पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे /निशानदेही पर 14 बने-अधबने अवैध तमन्चे, एक अवैध बंदूक (कुल 15 अवैध शस्त्र), जिन्दा व खोखा कारतूस तथा अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त अवैध शस्त्रों को बनाकर, डिमाण्ड आने पर अपराधी किस्म के लोगों को सप्लाई करता था। गिरफ्तार अभियुक्त प्रत्येक अवैध तमंचे को 5-7 हजार रूपये में बेचकर आर्थिकलाभ कमाता था।

कौन है पकड़ा गया आरोपी (Hapur Crime News)

पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मैनपाल उर्फ अतुल निवासी ग्राम नान थाना हाफिजपुर जनपद हापुड (एचएस नं0 04 ) 1 गिरफ्तार है।

Hapur crime news हाफिजपुर पुलिस ने शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, हिस्ट्रीशिटर को किया गिरफ्तार Hapur crime news हाफिजपुर पुलिस ने शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, हिस्ट्रीशिटर को किया गिरफ्तार Hapur crime news हाफिजपुर पुलिस ने शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, हिस्ट्रीशिटर को किया गिरफ्तार Hapur crime news हाफिजपुर पुलिस ने शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, हिस्ट्रीशिटर को किया गिरफ्तार Hapur crime news हाफिजपुर पुलिस ने शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, हिस्ट्रीशिटर को किया गिरफ्तार Hapur crime news हाफिजपुर पुलिस ने शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, हिस्ट्रीशिटर को किया गिरफ्तार

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-