Hapur Crime दो पुत्रों की नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख की ठगी, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Hapur Crime Khabarwala 24 News : (गौरव शर्मा) जनपद मेरठ के थाना किठौर के गांव नंगली किठौर निवासी एक व्यक्ति ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उसने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके दो पुत्रों की नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 15 लाख रुपये ठग लिए। जब उसने रुपये […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur Crime Khabarwala 24 News : (गौरव शर्मा) जनपद मेरठ के थाना किठौर के गांव नंगली किठौर निवासी एक व्यक्ति ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उसने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके दो पुत्रों की नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 15 लाख रुपये ठग लिए। जब उसने रुपये वापस मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज हुआ है। जिसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला 

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गांव नंगली किठौर निवासी नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात एक समारोह में प्रमोद कुमार शर्मा निवासी सुनैहरा थाना कोतवाली देहात बुलंदशहर और वर्तमान पता आर्यनगर हापुड़ से हुई थी। उसने बताया था कि वह समाजवादी पार्टी मजदूर सभा का राष्ट्रीय सचिव है। समाजवादी पार्टी के नेताओं से घनिष्ठ संबंध होने की जानकारी दी। तब प्रदेश में सपा की सरकार थी। उसने पुत्राें की नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे खर्चा पानी मांगा था। उसके दो बच्चे बेरोजगार थे तो वह आरोपी के बहकावे में आ गया।

जिसके बाद 14 मार्च 2016 को उसने प्रमोद शर्मा के खाते में एक लाख रुपये भेज दिए। जून 2016 में प्रमोद ने लखनऊ जाने का बहाना बनाकर बैंक खाते में दो लाख रुपये डलवा लिए। इसके बाद प्रमोद शर्मा ने बहाने बनाकर उससे करीब 15 लाख रुपये ठग लिए। रुपये देने के बाद भी उसके दोनों पुत्रों की नौकरी नहीं लग सकी। इसके बाद उसने अपने रुपये वापस मांगे तो वह विभिन्न प्रकार के बहाने बनाता रहा। वर्ष 2010 में कोरोना महामारी का बहाना बनाकर वह रकम देने से बचता रहा। जब उसने सख्ती से अपने रुपयों का तगादा किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच 

इस मामले में पीड़ित ने एसपी अभिषेक वर्मा को शिकायती पत्र दिया था। एसपी ने सदर कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hapur crime दो पुत्रों की नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख की ठगी, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज Hapur crime दो पुत्रों की नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख की ठगी, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज Hapur crime दो पुत्रों की नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख की ठगी, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज Hapur crime दो पुत्रों की नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख की ठगी, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज Hapur crime दो पुत्रों की नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख की ठगी, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज Hapur crime दो पुत्रों की नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख की ठगी, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज Hapur crime दो पुत्रों की नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख की ठगी, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News