CLOSE

Hapur पुलिस लाइन और जिला जेल का जल्द शुरू होगा निर्माण, इंतजार होगा खत्म

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur जनपद हापुड़ का सृजन होने के 13 साल बाद जिला जेल और पुलिस लाइन के निर्माण का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बुलंदशहर रोड स्थित ग्राम अकड़ौली में जिला जेल और बाबूगढ़ के सादुल्लपुर में पुलिस लाइन का निर्माण इसी माह शुरू हो जाएगा। लोकनिर्माण विभाग मेरठ द्वारा निर्माण को लेकर सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। आगामी 18 माह में दोनों का निर्माण पूरा किए जाने का लक्ष्य दिया गया है।

16.42 हेक्टेयर भूमि में बनेगी पुलिस लाइन (Hapur)

बाबूगढ़ के ग्राम सादुल्लापुर गोकुल में प्रस्तावित पुलिस लाइन का निर्माण करीब 236 करोड़ में किया जाना प्रस्तावित है। शासन द्वारा इसके लिए करीब 96 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है। लेकिन नक्शे को लेकर इसका निर्माण नहीं हो पा रहा था। करीब 16.42 हेक्टेयर भूमि का इसके लिए चयन किया गया था। फिलहाल हापुड़ की अस्थाई पुलिस लाइन मेरठ रोड पर सिंचाई विभाग की जमीन पर संचालित है।

पुलिस लाइन में यह होंगी सुविधा (Hapur)

पुलिस अधिकारियों ने यहां जो नक्शा तैयार किया गया। उसमें पुलिस लाइन का भवन आधुनिक होगा और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को देखते हुए बनाया जाएगा। भवन में लिफ्ट लगाने के साथ आवासीय भवन भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा पुलिस कर्मियों व उनके परिजन के लिए अस्पताल, माॅर्डन स्कूल, महिला व पुरुष बैरक, जिम, ग्राइंड, लाइब्रेरी, खेल मैदान समेत अन्य सुविधाएं मौजूद रहेंगी.।

- Advertisement -

अकड़ौली में 24.31 हेक्टेयर भूमि में बनेगी जेल (Hapur)

बुलंदशहर रोड स्थित ग्राम अकड़ौली में 24.31 हेक्टेयर भूमि पर करीब 200 करोड़ से जिला जेल का निर्माण प्रस्तावित है। भूमि का अधिग्रहण प्रशासन द्वारा किया जा चुकी है। शासन ने इसके निर्माण के लिए 66.53 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी थी। इसके बाद जेल के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू करते हुए लोकनिर्माण विभाग द्वारा टेंडर मांगे गए थे। दसअसल, काफी समय से जिला जेल के निर्माण की प्रक्रिया अटकी होने से जिले के कैदियों को गाजियाबाद की डासना जेल में रखा जा रहा है। डासना जेल की क्षमता 1750 कैदियों की है। यहां करीब तीन हजार से अधिक कैदी हैं। इनमें हापुड़ जनपद के विभिन्न अपराधों में बंद करीब 1250 से अधिक कैदी हैं।

क्या कहते हैं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी (Hapur)

लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता मेरठ भवन डिवीजन मनोज सिंह का कहना है कि जिला जेल और पुलिस लाइन दोनों की जिले के बड़े प्रोजेक्टर हैं। अधिकारियों की मंशा है कि दोनों ही निर्माण कार्य जल्द पूरे किए जाएं। निर्माण शुरू करने के लिए पर्याप्त धनराशि प्राप्त हो चुकी है। 18 माह में गुणवक्ता के साथ कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Hapur पुलिस लाइन और जिला जेल का जल्द शुरू होगा निर्माण, इंतजार होगा खत्म Hapur पुलिस लाइन और जिला जेल का जल्द शुरू होगा निर्माण, इंतजार होगा खत्म Hapur पुलिस लाइन और जिला जेल का जल्द शुरू होगा निर्माण, इंतजार होगा खत्म Hapur पुलिस लाइन और जिला जेल का जल्द शुरू होगा निर्माण, इंतजार होगा खत्म Hapur पुलिस लाइन और जिला जेल का जल्द शुरू होगा निर्माण, इंतजार होगा खत्म Hapur पुलिस लाइन और जिला जेल का जल्द शुरू होगा निर्माण, इंतजार होगा खत्म Hapur पुलिस लाइन और जिला जेल का जल्द शुरू होगा निर्माण, इंतजार होगा खत्म Hapur पुलिस लाइन और जिला जेल का जल्द शुरू होगा निर्माण, इंतजार होगा खत्म

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-