Hapur भाजपाईयों ने चलाया संविधान गौरव अभियान, गोष्ठी का किया आयोजन

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur भारतीय जनता पार्टी की संयुक्त मोर्चा जिला बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अनुसूचित मोर्चा द्वारा संविधान गौरव अभियान के तहत हमारा संविधान -हमारा स्वाभिमान विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

विधायक सदर ने अभियान के बारे में दी जानकारी (Hapur)

विधायक सदर विजयपाल आढ़ती ने बताया कि भारत के संविधान को निर्मित हुए 75 वर्ष हो रहे हैं। इस अवसर पर संविधान अभियान को एक उत्सव के रूप में भाजपा द्वारा मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य भारत के संविधान में निहित मूल्यों को जन जन तक लेकर जाना है। संविधान महोत्सव के इस अभियान के द्वारा बाबा साहब डा.भीम राव आंबेडकर को याद करके उनको श्रद्धासुमन अर्पित करना है।

25 जनवरी तक होंगी गोष्ठियां (Hapur)

भाजपा अनूसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमित पार्चा ने बताया कि हमारा संविधान गौरव अभियान के तहत गोष्टी का आयोजन किया गया है। प्रदेश भर में भाजपा द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि अनुसूचित मोर्चा 25 जनवरी तक गोष्ठियों का आयोजन करेगा। 25 जनवरी को सभी बूथ और मंडल पर पार्टी के कार्यकर्ता आमजन के साथ एकत्रित होकर भारतीय संविधान के प्रस्ताव एवं नीति निर्देशक तत्व को पढ़ेंगे व औरचर्चा करेंगे।

- Advertisement -
ad
ad

गोष्ठी में रखे विचार (Hapur)

हमारा संविधान -हमारा स्वाभिमान पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार रखें। गोष्ठी कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह रहे मौजूद (Hapur)

इस अवसर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा.पायल गुप्ता, सतीश सिंमहाल, मंजीत सिंह, सौदान सिंह, अलका निम, पवन गर्ग, सभासद आदित्य सूद, हेमंत सैनी, सुधीर शर्मा, अजय भास्कर, पूनम सिंहल आदि मौजूद थे।

add----
add—-
add
add

add
add
add
add
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-