CLOSE

Hapur यूपी कांग्रेस प्रभारी धीरज गुर्जर का कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व यूपी कांग्रेस के प्रभारी धीरज गुर्जर और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी विदित चौधरी का यहां पहुंचने पर कांग्रेसियों ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

कांग्रेस नेताओं को किया सम्मानित (Hapur)

वरिष्ठ कांग्रेस नेता/ पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा ने दोनों नेताओं को भगवान परशुराम की तस्वीर भेंट की और फूल माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। पूर्व नगरपालिका चेयरमैन प्रत्याशी मानवी सिंह ने कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर और विदित चौधरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें बधाई दी और उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया। कांग्रेस जनों ने पुष्प वर्षा कर अपने नेताओं का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी पुरुषोत्तम नागर भी मौजूद रहे।

Hapur
Hapur

पार्टी को मिलेगा प्रचंड बहुमत (Hapur)

राष्ट्रीय सचिव एवं यूपी कांग्रेस प्रभारी धीरज गुर्जर और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी विदित चौधरी ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत व उत्साहवर्धन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि हरियाणा, महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर में कांग्रेस की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही हैं।

- Advertisement -

Hapur यूपी कांग्रेस प्रभारी धीरज गुर्जर का कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत

उपचुनाव में इंडिया गठबंधन करेगा शानदार प्रदर्शन (Hapur)

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा ने कहा हैं कि धीरज गुर्जर और विदित चौधरी को शीर्ष नेतृत्व द्वारा नई जिम्मेदारी दिए जाने से जनपद हापुड़ का हर कांग्रेस जन बेहद खुश और उत्साहित हैं। उन्होंने कहा हैं कि शीर्ष नेतृत्व ने दोनों नेताओं को जो जिम्मेदारी सौंपी हैं। उसके लिए ये दोनों नेता कांग्रेस को मजबूत करेंगे। पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मानवी सिंह ने कहा हैं कि यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना हैं। उपचुनाव में सभी 10 की 10 सीटों पर INDIA गठबंधन जीत हासिल करेगा। इतना ही नहीं, अक्टूबर में हरियाणा में विधानसभा चुनाव हैं। जिसमें कांग्रेस प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही हैं।

यह रहे मौजूद (Hapur)

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश त्यागी, राजकुमार जौहरी, सेंसरपाल सिंह, अमित सैनी, जकरिया मनसबी, राहुल शर्मा, सविता गौतम, कुसुम लता, गुलफाम कुरैशी, मनोज कौशिक, पूर्व सभासद इरफान अहमद, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, ऐजाज अहमद, निसार खान, मुजम्मिल मलिक, खुशनुद, भरतलाल शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, सावन चौधरी, दीपक मोघे, विनोद जाटव, शहजाद मेवाती, सद्दाम अब्बासी, मेहराज अहमद, सादक कुरैशी, शाहिद राईन सहित सैकड़ों कांग्रेस जन मौजूद रहे।

- Advertisement -

Hapur यूपी कांग्रेस प्रभारी धीरज गुर्जर का कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत Hapur यूपी कांग्रेस प्रभारी धीरज गुर्जर का कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत Hapur यूपी कांग्रेस प्रभारी धीरज गुर्जर का कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत Hapur यूपी कांग्रेस प्रभारी धीरज गुर्जर का कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत Hapur यूपी कांग्रेस प्रभारी धीरज गुर्जर का कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत Hapur यूपी कांग्रेस प्रभारी धीरज गुर्जर का कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत Hapur यूपी कांग्रेस प्रभारी धीरज गुर्जर का कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत Hapur यूपी कांग्रेस प्रभारी धीरज गुर्जर का कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत Hapur यूपी कांग्रेस प्रभारी धीरज गुर्जर का कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-