CLOSE

Hapur कांग्रेसियों ने मल्लिकार्जुन खरगे का मनाया जन्मदिन, कुष्ठ रोगियों में किया फलों का वितरण

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur कांग्रेस के पदाधिकारी और सदस्यों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का जन्मदिन मनाया। इस दौरान कांग्रेस जनों ने फ्री गंज रोड स्थित कुष्ठ आश्रम में भगवान शिव की पूजा अर्चना की और भोग लगवाकर कुष्ठ रोगियों में फल वितरण किए।

क्या बोले शहर अध्यक्ष (Hapur)

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने भगवान शिव से राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के जन्मदिन पर लंबी आयु की कामना की हैं और कहा हैं कि मल्लिकार्जुन खरगे काफी लंबे अरसे से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं और उनका मार्गदर्शन हमेशा कांग्रेस और पार्टी के हर बड़े से बड़े नेता और कार्यकर्ता को मिल रहा हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी दिन प्रतिदिन प्रगति कर रही हैं ये हर कांग्रेस जन के लिए सौभाग्य का पल हैं।

Hapur----
Hapur—-

कई दशकों से राजनीती में सक्रिय (Hapur)

पूर्व विधायक गजराज सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की लंबी आयु व हमेशा स्वस्थ होने की कामना की हैं और उनके लंबे जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि खरगे का जन्म 1942 में आज ही के दिन हुआ था। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे कई दशकों से राजनीती में सक्रिय हैं और पार्टी में तथा अपने गृह राज्य और केंद्र की सरकारों में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। यहीं नहीं, दो दशक बाद भी वे पहले ऐसे कांग्रेस अध्यक्ष बने, जो गांधी परिवार से नहीं हैं। उन्होंने कहा कि खरगे 2021 से राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं। इसके अलावा 2020 से कर्नाटक से राज्यसभा सांसद भी हैं।

- Advertisement -

यह रहे मौजूद (Hapur)

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नवरत्न त्यागी, डॉक्टर वीसी शर्मा, आई सी शर्मा, अमित सैनी, अब्दुल कलाम, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, यशपाल ढिलौर, देवेंद्र कुमार, सुबोध शास्त्री, भरतलाल शर्मा, रजत शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, सुमित कुमार, अनूप कर्दम, धर्मेंद्र कश्यप, शिवम आदि लोग मौजूद रहे।

Hapur कांग्रेसियों ने मल्लिकार्जुन खरगे का मनाया जन्मदिन, कुष्ठ रोगियों में किया फलों का वितरण Hapur कांग्रेसियों ने मल्लिकार्जुन खरगे का मनाया जन्मदिन, कुष्ठ रोगियों में किया फलों का वितरण Hapur कांग्रेसियों ने मल्लिकार्जुन खरगे का मनाया जन्मदिन, कुष्ठ रोगियों में किया फलों का वितरण Hapur कांग्रेसियों ने मल्लिकार्जुन खरगे का मनाया जन्मदिन, कुष्ठ रोगियों में किया फलों का वितरण

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-