CLOSE

Hapur कांग्रेस दलित गौरव संवाद करेगी आयोजित, दलित अधिकार मांग पत्र भरवाए जाएंगे, प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur : (गौरव शर्मा) उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नौ अक्टूबर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस से 26 नवंबर संविधान दिवस तक प्रदेश के सभी जनपदों में स्वाभिमान के वास्ते-संविधान के रास्ते नारे के साथ दलित गौरव संवाद आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिसकी शुरूआत हो चुकी है।

इस अभियान के तहत कांग्रेस के पदाधिकारी प्रत्येक विधानसभा के 20 दलित बाहुल्य गांवों में जाकर दलित अधिकार मांग पत्र भरवाने और उनकी समस्याओं के बारे में जानने की कोशिश करेंगे। बुधवार को शिवपुरी में इस संबंध में एक प्रेस वार्ता कर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी और शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने जानकारी दी।

प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी और शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि दलित अधिकार मांग पत्र दलित समाज के डाक्टर, इंजीनियर, वकील, शिक्षक, सामजसेवी, प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत के वर्तमान और पूर्व सदस्यों से भरवाए जाने हैं। एक दिन में कोई भी पदाधिकारी 07 से अधिक मांग पत्र नहीं भरवाएगा। मांग पत्र भरने के बाद अपनी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा में 500 दलित अधिकार मांग पत्र भरवाए जाने हैं।

- Advertisement -

इस प्रक्रिया में विधानसभा चुनाव लड़े प्रत्याशियों और ब्लाक अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रत्येक विधानसभा में 10 रात्रि चौपालों का भी आयोजन होगा। प्रत्येक विधानसभा प्रत्याशी और ब्लाक अध्यक्षों को अपने क्षेत्र में होने वाली रात्रि चौपाल को आयोजित करना और उसमें शामिल होना है। जिस दलित बस्ती में चौपाल आयोजित होगी उस बस्ती के आयोजक गणमान्य को लोकसभा स्तर में कोर ग्रुप का सदस्य बनाना है। जैसे ही रात्रि चौपाल पूरी होंगी, प्रत्येक लोकसभा पर एक बैठक करानी है और कोर ग्रुप का गठन करना है। इसका मकसद दलितों की समस्या और उनके बारे में राय लेना है।

यह रहे मौजूद

प्रेस वार्ता में पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश शर्मा, अरविंद सर्राफ, नरेश भाटी, निसार अहमद आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Hapur कांग्रेस दलित गौरव संवाद करेगी आयोजित, दलित अधिकार मांग पत्र भरवाए जाएंगे, प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी Hapur कांग्रेस दलित गौरव संवाद करेगी आयोजित, दलित अधिकार मांग पत्र भरवाए जाएंगे, प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी Hapur कांग्रेस दलित गौरव संवाद करेगी आयोजित, दलित अधिकार मांग पत्र भरवाए जाएंगे, प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी Hapur कांग्रेस दलित गौरव संवाद करेगी आयोजित, दलित अधिकार मांग पत्र भरवाए जाएंगे, प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी Hapur कांग्रेस दलित गौरव संवाद करेगी आयोजित, दलित अधिकार मांग पत्र भरवाए जाएंगे, प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी Hapur कांग्रेस दलित गौरव संवाद करेगी आयोजित, दलित अधिकार मांग पत्र भरवाए जाएंगे, प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी Hapur कांग्रेस दलित गौरव संवाद करेगी आयोजित, दलित अधिकार मांग पत्र भरवाए जाएंगे, प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-