Hapur वरिष्ठ कांग्रेसी सत्य नारायण अग्रवाल के निधन पर कांग्रेस जनों ने दी श्रद्धांजलि

Khabarwala 24 News Hapur : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व चंडी मंदिर समिति के महामंत्री सत्यनारायण अग्रवाल के मंगलवार को हुए आकस्मिक निधन पर सैकड़ों लोगों लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास श्रीनगर कॉलोनी पहुंचे। नम आंखों से उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। शहर के कांग्रेस जनों ने वरिष्ठ कांग्रेसी सत्यनारायण अग्रवाल के निधन पर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व चंडी मंदिर समिति के महामंत्री सत्यनारायण अग्रवाल के मंगलवार को हुए आकस्मिक निधन पर सैकड़ों लोगों लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास श्रीनगर कॉलोनी पहुंचे। नम आंखों से उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।
शहर के कांग्रेस जनों ने वरिष्ठ कांग्रेसी सत्यनारायण अग्रवाल के निधन पर उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें कांग्रेस ध्वज में लपेटकर आखिरी सलामी कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ कांग्रेसी सत्यनारायण अग्रवाल के निधन पर उनमें अंतिम दर्शन के लिए पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा सहित कई कांग्रेस जन उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा है कि सत्य नारायण अग्रवाल कांग्रेस में पीसीसी सहित कई विभिन्न पदों पर रहे। इसके साथ ही चंडी मंदिर प्रबंध समिति के महामंत्री भी थे। इतना ही नहीं, पूर्व में एसएसवी कॉलेज, गौशाला सहित कई विभिन्न संस्थाओं में अलग अलग पदों पर रहें। सामाजिक कार्यक्रमों में उन्होंने हमेशा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी भरपूर भागीदारी निभाई थी।
पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा ने कहा हैं कि सत्य नारायण अग्रवाल के अचानक चले जाने से समस्त कांग्रेस जनों को गहरा आघात लगा हैं। दुःख की इस घड़ी में कांग्रेस जन उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके परिवार जनों के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त करते हैं।

यह रहे मौजूद

इस दौरान पूर्व पीसीसी सदस्य नवरत्न त्यागी, सभासद सुशील शास्त्री, सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, जकारिया मनसबी, विक्की शर्मा, भरतलाल शर्मा, गौरव गर्ग, सुबोध शास्त्री, राहुल शर्मा, सावन चौधरी, मनोज कौशिक, नरेश कुमार भाटी, विकास त्यागी, आदि कांग्रेस जन व शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Hapur वरिष्ठ कांग्रेसी सत्य नारायण अग्रवाल के निधन पर कांग्रेस जनों ने दी श्रद्धांजलि Hapur वरिष्ठ कांग्रेसी सत्य नारायण अग्रवाल के निधन पर कांग्रेस जनों ने दी श्रद्धांजलि Hapur वरिष्ठ कांग्रेसी सत्य नारायण अग्रवाल के निधन पर कांग्रेस जनों ने दी श्रद्धांजलि Hapur वरिष्ठ कांग्रेसी सत्य नारायण अग्रवाल के निधन पर कांग्रेस जनों ने दी श्रद्धांजलि Hapur वरिष्ठ कांग्रेसी सत्य नारायण अग्रवाल के निधन पर कांग्रेस जनों ने दी श्रद्धांजलि Hapur वरिष्ठ कांग्रेसी सत्य नारायण अग्रवाल के निधन पर कांग्रेस जनों ने दी श्रद्धांजलि Hapur वरिष्ठ कांग्रेसी सत्य नारायण अग्रवाल के निधन पर कांग्रेस जनों ने दी श्रद्धांजलि Hapur वरिष्ठ कांग्रेसी सत्य नारायण अग्रवाल के निधन पर कांग्रेस जनों ने दी श्रद्धांजलि

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News