CLOSE

Hapur कांग्रेस के नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur बुधवार को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने की घोषणा करने वाली कांग्रेस के नेताओं को मंगलवार को पुलिस ने नजरबंद कर लिया। पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष और नगराध्यक्ष को उनके ही घर में नजरबंद कर दिया।

बड़ी संख्या कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचेंगे (Hapur)

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिथुन सुबोध त्यागी ने बताया कि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता का वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को विधानसभा के घेराव का कार्यक्रम है। इसे हर हाल में सफल बनाया जाएगा। काफी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचेंगे।

Hapur -
Hapur –

भयभीत हो चुकी सरकार (Hapur)

कांग्रेस के नगराध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि बुधवार को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर लखनऊ में विधानसभा के घेराव का कार्यक्रम निर्धारित था। पार्टी के पदाधिकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने पदाधिकारियों को घर में ही नजरबंद करने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के घेराव करने की योजना से प्रदेश सरकार भयभीत हो चुकी है। इसलिए सरकार के निर्देश पर पार्टी के पदाधिकारियों को घर में नजरबंद करने का काम किया जा रहा है। सरकार की इस योजना से कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी डरने वाले नहीं हैं। पार्टी के पदाधिकारी लखनऊ में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचेंगे।

Add
Add
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-