Hapur प्रेम प्रीत के रंग में, सब हों मालामाल…

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur पार्क फ्रेंड्स क्लब हापुड़ के तत्वावधान में यहां रेलवे रोड स्थित रॉयल पैलेस में होली मिलन समारोह के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।कवि सम्मेलन की अध्यक्षता प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव ने की तथा मंच का संचालन डा अनिल बाजपेई ने किया। ये जुगनू धूप का जलवा […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur पार्क फ्रेंड्स क्लब हापुड़ के तत्वावधान में यहां रेलवे रोड स्थित रॉयल पैलेस में होली मिलन समारोह के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।कवि सम्मेलन की अध्यक्षता प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव ने की तथा मंच का संचालन डा अनिल बाजपेई ने किया।

ये जुगनू धूप का जलवा मिटाने… (Hapur)

मां शारदे की वंदना के पश्चात दिल्ली से पधारी कवयित्री मधु मिश्रा ने पढ़ा ,” हलधर के मस्त तरानों में,है खेतों में खलिहानों मे, इक किरण परी बनकर आई,धरती पे भोर उतर आई। मंच का संचालन करते हुए डा अनिल बाजपेई ने पढ़ा, ” प्रेम प्रीत के रंग में,सब हों मालामाल, युगों युगों से सिखा रहा, रंग अबीर गुलाल” नेह प्यार अनुराग है,इस जीवन का सार,वर्षों से ये कह रहा,होली का त्यौहार” अध्यक्षता करते हुए प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव ने पढ़ा,पराजित करने सूरज को अंधेरे आज आए हैं, ये जुगनू धूप का जलवा मिटाने आज आए हैं। भुलाकर नेवले रंजिश मिले हैं आज साँपों से, दिखाने खेल बहुमत का सपेरे आज आए हैं।

होली मस्ती का त्योहार… (Hapur)

हाथरस से आए हास्य कवि सबरास मुरसानी ने पढ़ा,” बगुला बनकर मछली फंसाने चल दिए अपनी धुन में।रंग बदल कर आए गिरगिट अबके इस फागुन में। पार्क फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष सुरेश जिंदल ने कहा ,होली मस्ती का त्योहार है, प्रकृति भी फागुन में अपना श्रृंगार करती है। शीत ऋतु के बाद एक सुखद अहसास होने लगता है। सचिव विनोद गुप्ता ने कहा ,” कवि समाज का आइना होते हैं ।जो कुछ समाज में घटित होता है कवि अपनी लेखनी के द्वारा कविता,लेख,व्यंग्य आदि के माध्यम से समाज का ध्यान खींचकर उसका समाधान भी बतलाते हैं।

यह रहे मौजूद (Hapur)

इस अवसर पर लवलीन गुप्ता, संजय अग्रवाल, मुकेश ,रघुनाथ, सुशील वर्मा, अरुण त्यागी, सतीश, मुकेश, प्रभात अग्रवाल, राजीव, पंकज, विपिन तायल, आदि मौजूद थे।

Hapur प्रेम प्रीत के रंग में, सब हों मालामाल... Hapur प्रेम प्रीत के रंग में, सब हों मालामाल... Hapur प्रेम प्रीत के रंग में, सब हों मालामाल...

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News